एक कुंतल लोहे का गेट गिरा, दबने से बच्ची की मौत,परिवार में मचा हाहाकार

पीजीआई इलाके का मामला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पीजीआई इलाके में एक कुंतल का लोहे का गेट गिरने से तीन साल की बच्ची दब गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक़ घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में हुई। गांव निवासी सूरज कुमार के घर का गेट सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक उखड़कर गिर गया। गेट के पास खेल रही उनकी 3 साल की बेटी अन्वी उसके नीचे दब गई। तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मोहिद्दीनपुर में सूरज कुमार पत्नी सीमा, 2 बेटियों 4 साल की सृष्टि और 3 साल की अन्वी के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीमा बड़ी बेटी सृष्टि को पास में ट्यूशन छोड़ने गई थी। सूरज घर में खाना खा रहे थे। छोटी बेटी अन्वी को वह प्यार-दुलार के साथ खाना खिला रहे थे। 

दीक्षांत समारोह में फैकल्टी के लिए ड्रेस कोड लागू, स्टॉल पहनना होगा अनिवार्य ये खबर भी पढ़े : दीक्षांत समारोह में फैकल्टी के लिए ड्रेस कोड लागू, स्टॉल पहनना होगा अनिवार्य

इस दौरान अन्वी खेलते-खेलते घर के मेन गेट के पास पहुंच गई। अचानक गेट उखड़कर अन्वी के ऊपर गिर गया। वह उसके नीचे दब गई। उसकी चीख सुनकर सूरज और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। गेट हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्वी के चाचा आशीष ने बताया कि करीब 8 साल पहले सूरज ने नया मकान बनवाया था। उस समय एक कुंतल से अधिक वजन का लोहे का गेट लगवाया था। वही गेट कुंडा सहित उखड़कर गिर गया। 

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस ये खबर भी पढ़े : डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

लगता है कि सालों से खुलने-बंद होने से कुंडा और सीमेंट की पकड़ कमजोर हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा किया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इससे मौत का स्पष्ट कारण नहीं पता चला। गेट के नीचे दबने से बच्ची के सिर और सीने में गंभीर चोट आई थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से बच्ची की मौत हुई है। बच्ची के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उत्पीड़नात्मक  कार्यवाहियां वापस ली जाए:संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : उत्पीड़नात्मक  कार्यवाहियां वापस ली जाए:संघर्ष समिति

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...