दीक्षांत समारोह में फैकल्टी के लिए ड्रेस कोड लागू, स्टॉल पहनना होगा अनिवार्य

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे चीफ गेस्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में सिर्फ डिग्री पाने वाले मेडिकोज ही खास अंदाज में नजर नहीं आएंगे, बल्कि समारोह में शामिल होने वाले फैकल्टी सदस्य भी खास तरीके की पोशाक में दिखाई देंगे। केजीएमयू प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के लिए फैकल्टी सदस्यों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड जारी कर दिया है। 13 जुलाई को होने वाले समारोह में सभी शिक्षकों को निर्धारित ड्रेस के साथ स्टोल पहनना अनिवार्य होगा।

डीन एकेडमिक डॉ. वीरेंद्र आतम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पुरुष फैकल्टी सदस्यों के लिए सफेद शर्ट, काली पैंट, काले जूते और काले मोजे पहनना जरूरी होगा। वहीं, महिला फैकल्टी सदस्यों के लिए क्रीम रंग की साड़ी और भूरे जूते या सैंडल निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ सभी को केजीएमयू का स्टोल धारण करना होगा। समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। 

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर ये खबर भी पढ़े : खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

केजीएमयू प्रशासन ने साफ किया है कि जिन शिक्षकों के पास पिछले साल का स्टोल है। वे उसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहली बार दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले नए फैकल्टी सदस्यों को स्टोल विश्वविद्यालय की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, जिन शिक्षकों का स्टोल खो गया है या खराब हो चुका है, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। 

ऐसे फैकल्टी सदस्य 11 जुलाई को होने वाली रिहर्सल से पहले डीन एकेडमिक्स कार्यालय, पीएचआई भवन से 200 रुपए ऑनलाइन शुल्क जमा कर नया स्टोल ले सकेंगे। यह समारोह सुबह 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें राज्यपाल मेधावियों को मेडल से नवाजेंगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

मेष  संचार कौशल में सुखद वृद्धि होगी। चाहे  बातचीत कर रहे हों, नेटवर्किंग कर रहे हों या रचनात्मक विचार वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को...
टेक-मित्र 
बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर