बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शुक्रवार पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के विकास नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय शिव कुमार ड्राइवर थे। शुक्रवार दोपहर उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिव कुमार का अपनी पत्नी गायत्री से करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। शिव कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। वह अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया है।

पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपी चार लाख की सहायता चेक ये खबर भी पढ़े : पीड़ित परिवार को विधायक ने सौंपी चार लाख की सहायता चेक

परिजनों के मुताबिक, मृतक शिवकुमार ने आत्महत्या से पहले करीब पौने 12 बजे अपनी बहन अनीता को एक मैसेज भेजा था, जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी थी। मैसेज मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिवकुमार एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। 

परिजनों के अनुसार उसने हाल ही में अपना पुराना मकान बेच दिया था और करीब एक महीने बाद उसे खाली करना था। वह सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में अपना नया मकान भी बनवा रहा था और जल्द ही वहां शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला भुवनेश्व। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश की...
राष्ट्रीय 
मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग पुरुलिया। पुरुलिया जिले के बलरामपुर...
पश्चिम बंगाल 
धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

उपचार के लिए भोज अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल बच्चे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का...
मध्य प्रदेश 
धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा