योग की शक्ति से सशक्त हुआ पीएसी परिसर, 44वीं वाहिनी मेरठ में दिखा उत्साह का संगम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व विश्व योगासन चैंपियन अनुराग मलिक के नेतृत्व में जवानों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, सेनानायक राजेश कुमार (आईपीएस) ने बढ़ाया उत्साह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

मेरठ/ गाजियाबाद। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन तथा योग के प्रति व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ में योग सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जवानों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।
 
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में सेनानायक राजेश कुमार मौजूद रहे। वहीं सूबेदार सैन्य सहायक अजय कुमार ने जवानों को योगाभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
 
योग सत्र का मुख्य आकर्षण विश्व योगासन चैंपियन पी.सी. अनुराग मलिक रहे, जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व में जवानों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। गौरतलब है कि अनुराग मलिक ने पूर्व में विश्व योगासन प्रतियोगिता में प्लाटून कमांडर के रूप में स्वर्ण पदक अर्जित कर देश और विभाग का नाम रोशन किया था। उनके निर्देशन में जवानों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन सहित अनेक महत्वपूर्ण योग मुद्राओं का अभ्यास किया।
 
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। वर्तमान जीवनशैली में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता का वातावरण देखने को मिला। जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा, बल्कि जवानों के बीच फिटनेस, आत्मसंयम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को भी और अधिक सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

   बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल में पथरी की समस्या के चलते भर्ती कराए गए एक होमगार्ड की...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे हुए बेपटरी

रेलवे के जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी बरकाकाना से कोयला लेकर सोननगर जा रही थी पलामू। पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर...
झारखंड 
बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे हुए बेपटरी

ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

भरतपु। बारिश के बीच ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल लोकेश कुमार को मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव...
राजस्थान 
ट्रेन की चपेट में आए आरपीएफ जवान की तिरंगे में अंतिम विदाई

छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की मंगलवार को पहली पाली छात्र आंदोलन के...
झारखंड 
छात्र आंदोलन मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का प्रदर्शन

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

उत्तर प्रदेश

रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

   बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामा हॉस्पिटल में पथरी की समस्या के चलते भर्ती कराए गए एक होमगार्ड की...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, लापरवाही का आरोप 

सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ। में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान...
उत्तर प्रदेश 
सत्ता-विपक्ष के सियासी षड्यंत्र से दूर रहें Gen Z: मायावती

लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा  लखनऊ । मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बदला मौसम; उमस के बीच खिली धूप, हल्की बारिश होने के आसार

यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव

बोले- सपा-बसपा-कांग्रेस जितनी चाहे पकाए खिचड़ी, जनता नहीं आएगी झांसे में लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव