विधायक मेहदावल द्वारा विकास प्रदर्शनी के अंतिम दिन विकास प्रदर्शनी का किया गया भव्य समापन।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक) के क्रम में विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाॅल/परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी के अंतिम दिवस पर आज  विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी  द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों एवं विभिन्न विभागों द्वारा जन सामान्य को लाभान्वित व जागरूक करने के दृष्टिगत विभागीय योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर  एमएलसी प्रतिनिधि मंटू राय ,  एमएलसी प्रतिनिधि ई0 सुधांशु सिंह जी उपस्थित रहे।
 विधायक ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के समापन अवसर पर समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों को विकास प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि विकास प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 09 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने में योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारीगण तत्परता से कार्य करें, जिससे योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण तरीके से मिल सके। उन्होंने देश, प्रदेश एवं जनपद के चहुंमुखी विकास में  प्रधानमंत्री जी व  मुख्यमंत्री  के नेतृत्व शैली की सराहन करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
आयोजित विकास प्रदर्शनी में आज संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश से नामित लोक कलाकार धीरेंद्र गोस्वामी एवं पार्टी कलाकार एवं वीरेंद्र कुमार एवं पार्टी द्वारा लोकगायन के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्मानित किसान, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में शिक्षा बजट का तीन गुना खर्च होता : कांग्रेस

कहा, छात्रों के भविष्य संग खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को देना चाहिये इस्तीफा
उत्तर प्रदेश 
प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में शिक्षा बजट का तीन गुना खर्च होता : कांग्रेस

साहस, सादगी और जनसेवा की प्रेरक मिसाल हैं राष्ट्रपति मुर्मू: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने...
राष्ट्रीय 
साहस, सादगी और जनसेवा की प्रेरक मिसाल हैं राष्ट्रपति मुर्मू: प्रधानमंत्री

परीक्षा नहीं, छात्रों की मानसिक परीक्षा ले रही है एनटीए: राहुल गांधी

नई दिल्ली। नीट यूजी री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है। नागपुर के...
राष्ट्रीय 
परीक्षा नहीं, छात्रों की मानसिक परीक्षा ले रही है एनटीए: राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश

प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में शिक्षा बजट का तीन गुना खर्च होता : कांग्रेस

कहा, छात्रों के भविष्य संग खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को देना चाहिये इस्तीफा
उत्तर प्रदेश 
प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में शिक्षा बजट का तीन गुना खर्च होता : कांग्रेस