मेरठ सेंट्रल मार्केट में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के मकान पर चला बुलडोजर, हड़कंप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ | मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को आवास एवं विकास परिषद ने सेटबैक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से यह कार्रवाई की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सुबह करीब 11 बजे टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर कार्रवाई शुरू की गई। मकान में किए गए कथित अवैध निर्माण को सेटबैक नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए गिराया गया।

IRCTC भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा, बुकिंग शुरू ये खबर भी पढ़े : IRCTC भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा, बुकिंग शुरू

अमित चौधरी उर्फ अमित मिरिंडा नौचंदी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है और उस पर कई राज्यों में हत्या, रंगदारी और गिरोहबंदी जैसे गंभीर मामलों के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वह डी-155 गिरोह का सरगना भी माना जाता है।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों और नियमों के तहत की गई है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ व्यापक अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।कार्रवाई के बाद पूरे सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल और चर्चाओं का दौर बना रहा, जबकि प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, हमले जारी रहे तो ऊर्जा ठिकाने होंगे निशाने पर

तेहरान। ईरान ने खाड़ी देशों से आग्रह किया है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाकर ईरान पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की अमेरिका को चेतावनी, हमले जारी रहे तो ऊर्जा ठिकाने होंगे निशाने पर

एआईसीसी ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की

देहरादून। आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का व्यापक संगठनात्मक...
राज्य  उत्तराखंड 
एआईसीसी ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की

उत्तर प्रदेश

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सना (यमन)। यमन में हूती (अंसार अल्लाह) विद्रोहियों के गुरुवार को किए गए भीषण हमले में कम से कम 30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विष्णु का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भोपाल। असम के नागांव जिले के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार को हुई फायरिंग में जान गंवाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विष्णु का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार