IRCTC भारत गौरव ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंग व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा, बुकिंग शुरू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से चार ज्योतिर्लिंगों एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रेन 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक 9 रात और 10 दिन की यात्रा पर रहेगी।

उक्त जानकारी गुरुवार को आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ अजीत कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ-साथ द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, सिग्नेचर ब्रिज और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी भ्रमण कर सकेंगे।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशनों पर यात्रियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा प्रदान करेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यात्रा पैकेज में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी श्रेणी में रेल यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, सुबह का नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शुद्ध शाकाहारी भोजन तथा स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए एसी एवं नॉन-एसी बसों की सुविधा शामिल है।

उन्होंने बताया कि स्लीपर श्रेणी का किराया 18,380 रुपये, थर्ड एसी का 29,570 रुपये तथा सेकेंड एसी का 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीसी (LTC) और ईएमआई (EMI) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अमित मालवीय ने बताया कि इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी के पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित कार्यालय अथवा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानकारी और आरक्षण के लिए मोबाइल नंबर 9305111765, 9236391923, 9236391908, 8287930908, 8303555714, 8287930926 एवं 9415042930 पर संपर्क किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...
उत्तर प्रदेश 
 संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के पिता एवं उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन

यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के...
उत्तर प्रदेश 
यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सड़क किनारे से हटवाया गया अतिक्रमण

पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पुलिस एवं अन्य विभागों से...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ की समीक्षा बैठक

गोबरधन योजना को केंद्र की मंजूरी, बायोगैस उत्पादन को मिलेगी गति

देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में होगी सहायक  नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल...
राष्ट्रीय 