अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वॉशिंगटन/तेल अवीव। इज़राइली मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने इज़राइल पर दबाव डाला है कि वह लेबनान में किसी भी सैन्य बढ़ोतरी से बचे, ताकि स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाली महत्वपूर्ण वार्ताएं प्रभावित न हों।

तुर्किए की समाचार संवाद समिति अनाडाेलू एजेंसी ने इजराइल के चैनल 13 की एक रिपोर्ट में एक अज्ञात इज़राइली राजनयिक के हवाले से कहा गया है कि वॉशिंगटन प्रशासन ने इज़राइल को स्पष्ट संदेश भेजा है कि ऐसी कोई भी सैन्य कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए जिससे ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक प्रक्रिया खतरे में पड़ जाए।

ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर किया जोरदार हमला ट्रंप ने दी चेतावनी ये खबर भी पढ़े : ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर किया जोरदार हमला ट्रंप ने दी चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने यह भी कहा है कि ऐसे हमले, जिनसे ईरान के साथ बातचीत समाप्त हो सकती है, उन्हें अमेरिका के साथ पूर्व समन्वय के बिना अंजाम नहीं दिया जाना चाहिए।

ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया  ये खबर भी पढ़े : ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया 

इस बीच, इज़राइली सेना को अपने हवाई और जमीनी हमलों में उल्लेखनीय कमी लाने, लेबनान में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में सैनिकों को बनाए रखने तथा सैन्य कार्रवाई को केवल "तत्काल खतरे" की परिस्थितियों तक सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर ये खबर भी पढ़े : अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को निर्देश दिया है कि वह आवश्यकता पड़ने तक कब्ज़े वाले इलाकों में बनी रहे और किसी भी हमले का कड़ा जवाब दे।

उधर, स्विट्जरलैंड में होने वाली वार्ता में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम परमाणु मुद्दे और लेबनान में युद्धविराम को लेकर प्रगति हासिल कर पाएंगे। ये दोनों बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या लेबनान में जारी संघर्ष कूटनीतिक प्रयासों को नुकसान पहुंचा सकता है, तो जेडी वेंस ने कहा कि "सुर्खियों के बावजूद हालात में सुधार हो रहा है और लड़ाई की तीव्रता कम हुई है। हमें इस प्रक्रिया का सावधानीपूर्वक प्रबंधन करना होगा ताकि इज़राइल और लेबनान दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।"

जेडी वेंस ने आगे कहा कि स्थायी युद्धविराम के लिए लंबे समय तक संघर्ष को रोकना आवश्यक है और अमेरिका इसी दिशा में काम कर रहा है।विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका क्षेत्रीय तनाव को नियंत्रित रखते हुए ईरान के साथ बातचीत को सफल बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि इज़राइल अपनी सुरक्षा चिंताओं को प्राथमिकता दे रहा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

कौशाम्बी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में भव्य सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पंचकूला में आयोजित राज्य...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
हरियाणा में तीसरी से नौवीं कक्षा तक के पाठयक्रम में शामिल होगा योग : नायब सैनी

ब्रह्मपुत्र तट पर योग की गूंज, मुख्यमंत्री हिमंत और निर्मला सीतारमण ने किया योगाभ्यास

गुवाहाटी। देश के अन्य हिस्सों की तरह समूचे असम के साथ ही गुवाहाटी में भी रविवार काे 12वें अंतरराष्ट्रीय योग...
राष्ट्रीय 
ब्रह्मपुत्र तट पर योग की गूंज, मुख्यमंत्री हिमंत और निर्मला सीतारमण ने किया योगाभ्यास

फारबिसगंज में योग के साथ सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में भी दिखा उत्साह

अररिया । अररिया जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए लोगों...
बिहार 
फारबिसगंज में योग के साथ सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में भी दिखा उत्साह

उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने कहा है कि उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय 
उत्तर कोरिया पर संवाद बहाली की कोशिश तेज, ली ने ट्रंप के सामने रखा चरणबद्ध समाधान

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

कौशाम्बी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मैदान में भव्य सामूहिक...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डायट मैदान में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

फिरोजाबाद, शनिबार को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा अम्बरीष पाल सिंह (अवागढ़) द्वारा  फिरोजाबाद...
उत्तर प्रदेश 
उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह