विद्यालय खुलने के दृष्टिगत हीट वेव (लू) से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं:डीएम

किसी भी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें अथवा एम्बुलेंस सेवा 108 का उपयोग करें

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:विद्यालयों के पुनः संचालन के दृष्टिगत जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव (लू) की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने समस्त विद्यार्थियों,अभिभावकों,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रतिदिन हीट वेव से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल,छायादार स्थान और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जा सके।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही विद्यालय जाएं तथा पानी की बोतल साथ रखें।हल्के रंग के सूती एवं ढीले कपड़े पहनें,अत्यधिक गर्मी में अनावश्यक धूप से बचें तथा चक्कर आना,सिरदर्द,अत्यधिक प्यास,उल्टी,कमजोरी अथवा बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल शिक्षक अथवा अभिभावक को सूचित करें।बच्चों को पर्याप्त पानी,ओआरएस एवं मौसमी फल उपलब्ध कराएं तथा यदि बच्चा अस्वस्थ या बुखार से पीड़ित हो तो उसे विद्यालय न भेजें।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव ये खबर भी पढ़े : श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित समयानुसार विद्यालय संचालित किए जाएं।प्रार्थना सभा,खेलकूद एवं अन्य बाहरी गतिविधियां सुबह अथवा शाम के अपेक्षाकृत कम गर्म समय में आयोजित की जाएं।हीट वेव के ऑरेंज अथवा रेड अलर्ट की स्थिति में सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाए जाएं तथा हीट वेव से बचाव संबंधी पोस्टर एवं दिशा-निर्देश सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों तक पहुंचाकर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि गर्मी से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करें तथा किसी भी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें अथवा एम्बुलेंस सेवा 108 का उपयोग करें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच