नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू
नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग गई। बस्ती में आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काबू पाया। आग से एक झुग्गी जल गई है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज सुबह को फायर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 9 स्थितों झुग्गी बस्ती में अज्ञात कारण से आग लग गई है। सूचना के आधार पर तत्काल फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि झुग्गी में अधिक मात्रा में कूड़ा कबाड़ा भरा था, जिसमें अज्ञात कारण से आग लग थी, फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से राेक लिया गया। अगर आग फैल जाती तो काफी भयावह रूप ले सकती थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
