झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। झारखंड की महिला हॉकी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू हॉकी सेंटर की तीन होनहार खिलाड़ी बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी 5 से 14 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड और स्कॉटलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम इस दौरे के दौरान कुल सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। यूरोप की मजबूत टीमों के खिलाफ खेलने का यह अवसर खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करने और अपने खेल को और निखारने का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए जल्द चलेंगी नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव ये खबर भी पढ़े : रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए जल्द चलेंगी नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

बरियातू हॉकी सेंटर लंबे समय से झारखंड में महिला हॉकी प्रतिभाओं को तैयार करने का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी पहले भी भारतीय टीम तक अपनी जगह बना चुकी हैं। एक साथ तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन सेंटर की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षकों की मेहनत और खिलाड़ियों के समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला मार्ग ये खबर भी पढ़े : नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला मार्ग

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बरियातू हॉकी सेंटर लगातार भारतीय टीम को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दे रहा है, जो झारखंड में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं के प्रभावी विकास का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

उन्होंने विश्वास जताया कि बिनीमा धान, पार्वती टोप्पो और रोशनी आइंद अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी। उनके चयन से राज्य के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और झारखंड में महिला हॉकी को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम