शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित संसदीय दल की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले छह लोकसभा सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पार्टी व्हिप की अवहेलना को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।

पार्टी की ओर से दिए गए व्हिप के बावजूद छह सांसद अनुपस्थिति रहे। इनमें संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर-पूर्व), संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम), नागेश पाटिल अष्टिकर (हिंगोली), संजय जाधव (परभणी), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी) और ओमप्रकाश उर्फ ओम राजे निम्बालकर (धाराशिव/उस्मानाबाद) शामिल हैं।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दावा है कि शिवसेना (यूबीटी) के अधिकांश सांसद दल बदलने को तैयार हैं। बैठक में तीन सांसद उपस्थित थे। इनमें अरविंद सावंत (मुंबई दक्षिण), अनिल देसाई (मुंबई दक्षिण-मध्य) और राजभाऊ वाजे (नासिक) शामिल हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बताया कि संसदीय दल की बैठक लोकसभा के फ्लोर लीडर अरविंद सावंत और मुख्य सचेतक अनिल देसाई ने बुलाई थी।

 राजस्व विभाग में डिजिटल ट्रांसफर के लिए नीति बनाने को समिति गठित ये खबर भी पढ़े :  राजस्व विभाग में डिजिटल ट्रांसफर के लिए नीति बनाने को समिति गठित

इसमें तीन लोकसभा सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजभाऊ वाजे मौजूद थे। महत्वपूर्ण बैठक होने की वजह से राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद उन्होंने बैठक में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि छह सांसदों की अनुपस्थिति को पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी बागी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करेगी। इस दौरान एक बार फिर संजय राउत ने पार्टी के बागी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

नवी मुंबई में 1.2 अरब डॉलर से बनेगी विश्वस्तरीय ‘मेडिसिटी’ ये खबर भी पढ़े : नवी मुंबई में 1.2 अरब डॉलर से बनेगी विश्वस्तरीय ‘मेडिसिटी’

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटके मिले शव

सीतापुर। जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र स्थित रामपुर केवटा गांव में शनिवार को प्रेम प्रसंग में आत्महत्या से जुड़ा एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटके मिले शव

बहराइच : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आईं सात दुकानें, एक कार जलकर राख

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा नगर पंचायत में शनिवार भोर में आग लगने...