जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, हत्याकांड के मुख्य गवाह को मारी गोलियां

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुजफ्फरपुर। जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में जमीनी विवाद के कारण वर्ष 2019 में हुए एक हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत कुमार (उम्र करीब 40 वर्ष) को पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं।

घटना शुक्रवार की देर रात की है। घायल अजीत को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। राघोपुर निवासी अजीत कुमार का अपने ही पाटीदारों के साथ करीब 47 बीघा पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका ये खबर भी पढ़े : सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

इसी जमीनी विवाद में वर्ष 2019 में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें अजीत के बड़े भाई अखिलेश राय की हत्या कर दी गई थी।

उस वक्त पाटीदारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। अजीत कुमार अपने भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थे और उन पर गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा था।

शनिवार को ही इस जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों को राजस्व अधिकारी के पास जाना था। जमीन की मापी और कागजातों की जांच को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी थी।

दोनों पक्षों को वहां बुलाया गया था। लेकिन इस प्रशासनिक सुनवाई से ठीक पहले शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया, ताकि मुख्य गवाह को रास्ते से हटाया जा सके। ऐसा घायल अजित का आरोप है।

घायल अजीत कुमार ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर सोए थे इसी बीच देर रात उनके पड़ोसी परिवार के 5 से 6 लड़के हथियार के साथ वहां पहुंचे, जिनसे जमीन का विवाद चल रहा है।

इससे पहले कि अजीत कुछ समझ पाते, उन पड़ोसियों ने दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अजीत को निशाना बनाकर चार गोलियां मारी गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।

डॉक्टर अमृतांशु प्रांजल ने बताया कि अत्यधिक ब्लीडिंग के कारण मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर के अनुसार, शरीर के भीतर अभी भी एक गोली फंसी हुई है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आपसी जमीनी विवाद में यह गोलीबारी हुई है। इस परिवार में पूर्व में भी हत्या का मुकदमा दर्ज है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

घायल के प्रारंभिक बयानों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल घायल के तीन पड़ोसियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

मामले की सुनवाई इसी सप्ताह में होने की संभावना  कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

उत्तर प्रदेश

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला