नवी मुंबई में 1.2 अरब डॉलर से बनेगी विश्वस्तरीय ‘मेडिसिटी’

CM फडणवीस बोले- 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

नवी मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। नवी मुंबई में विश्वस्तरीय ‘मेडिसिटी’ विकसित की जाएगी। इसके लिए फडणवीस सरकार, क्लीवलैंड क्लिनिक, ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट और आरोधन हेल्थ सिटी के बीच सामंजस्य करार पर हस्ताक्षर हो गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना को स्वास्थ्य क्षेत्र का एक परिवर्तनकारी कदम बताया है।

250 एकड़ में ‘मेडिसिटी’ होगी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा!
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लगभग 250 एकड़ भूमि पर यह मेडिसिटी तैयार की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा। इस मेडिसिटी में अत्याधुनिक अस्पताल, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, क्लिनिकल रिसर्च सेंटर और बायोटेक्नोलॉजी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अलावा यहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित स्वास्थ्य नवाचार केंद्र और वेलनेस इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा।

Arihant Academy का वित्‍त वर्ष 26 में मजबूत प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : Arihant Academy का वित्‍त वर्ष 26 में मजबूत प्रदर्शन

सीएम फडणवीस के मुताबिक, इस विशाल परियोजना से सीधे तौर पर 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। मेडिसिटी की अवधारणा में मरीजों की सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और प्रतिभा विकास को एक ही परिसर में जोड़ा जाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हील इन इंडिया’ विजन के अनुरूप है, जिसका मकसद भारत को वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनाना है। इस समझौते के तहत अमेरिका की प्रसिद्ध स्वास्थ्य संस्था क्लीवलैंड क्लिनिक इस परियोजना की प्रमुख भागीदार होगी। क्लीवलैंड क्लिनिक अपने वैश्विक अनुभव के जरिए यहां उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं, अनुसंधान और शिक्षा उपलब्ध कराएगी। वहीं, ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट परियोजना के बुनियादी ढांचे और निवेश को संभालेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरी प्रशासनिक और नियामकीय मदद देने का भरोसा दिया है। अधिकारियों का मानना है कि यह मेडिसिटी भारत को चिकित्सा, अनुसंधान और मेडिकल टूरिज्म के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी ये खबर भी पढ़े : AI पर अरबों का निवेश, लेकिन स्किल्ड टैलेंट की कमी; SBI चेयरमैन सी.एस. सेटी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

श्योपर जिले में तेज आंधी की वजह से चार लोगों की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और प्री-मानसून बारिश ने भारी तबाही...
मध्य प्रदेश 
श्योपर जिले में तेज आंधी की वजह से चार लोगों की मौत

पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

जबलपुर । पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में शुक्रवार को 101वीं दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड...
मध्य प्रदेश 
पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

जबलपुर । राज्यसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के...
मध्य प्रदेश 
नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र वृद्धजनों को राहत प्रदान करने के...
मध्य प्रदेश 
 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर