श्योपर जिले में तेज आंधी की वजह से चार लोगों की मौत

भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और प्री-मानसून बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई।

जानकारी के अनुसार, श्योपुर के आवदा थाना क्षेत्र के सुसवाड़ा में शुक्रवार शाम 4 बजे खेत पर काम कर रहे भीमा आदिवासी (40), उनकी पत्नी सीमा आदिवासी (38) और उनके बेटे राहुल की पत्नी राजवती आदिवासी (21) अचानक आए तेज आंधी-तूफान से बचने के लिए एक टीन शेड के नीचे जाकर बैठ गए। इसी दौरान तेज हवाओं के थपेड़ों से शेड से सटी एक पक्की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने के कारण तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

आवदा थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय के मुताबिक, मलबे में दबने से भीमा आदिवासी (40), उनकी पत्नी सीमा (38) और बेटे राहुल की पत्नी राजवती (21) की मौत हुई है, जबकि घायल रिंकू आदिवासी है, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, दूसरी दुर्घटना सलापुरा क्षेत्र में हुई। यहां तेज आंधी और बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक ऑटो अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान वहां पास में ही खड़ीं 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भरोसी बाई वैष्णव ऑटो की चपेट में आ गईं। गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आंधी-बारिश के बीच तापमान में बड़ी गिरावट हुई। श्योपुर में करीब एक इंच पानी गिर गया। सागर में आधा इंच पानी गिरा। जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर में 5.8 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 36.2 डिग्री पहुंच गया। दतिया में 4 डिग्री की गिरावट हुई। इसके बाद यहां तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 7.3 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 35.2 डिग्री रहा। सतना में 6.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सिवनी में 3 और खजुराहो में पारा 4 डिग्री तक गिर गया।

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 40.6 डिग्री, भोपाल में 39.4 डिग्री, इंदौर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और ग्वालियर में 36.2 डिग्री रहा। सबसे ज्यादा तापमान 41.5 डिग्री दमोह में रहा। उमरिया में 41.2 डिग्री, गुना-राजगढ़ में 41 डिग्री, नरसिंहपुर-नौगांव में 40.6 डिग्री, मंडला में 40.3 डिग्री, खंडवा में 40.1 डिग्री, रतलाम, टीकमगढ़-खरगोन में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

पिंगली वेंकैया — कल्पित समुदाय को मूर्त रूप देने वाले सपनों का शिल्पकार राष्ट्र केवल सीमाओं, शासन या संविधान से...
विचार मित्र 
राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

आज के लोकतंत्र में एक विडंबना यह है कि नेता और सरकारें जनता से तो प्यार की अपेक्षा रखती हैं,...
विचार मित्र 
संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संसद से 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पारित होने...
राष्ट्रीय 
पेपर लीक कानून पर सरकार का संदेश, विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपील

भाजपा में बड़ा सियासी झटका, शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के पार्टी से इस्तीफा देने की खबरों ने...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा में बड़ा सियासी झटका,  शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की चर्चा तेज, X प्रोफाइल से हटाया BJP का नाम

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस