बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व का आरोप है कि सतवीर लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे और लगातार संगठन की नीतियों एवं निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया।

बसपा के जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने शुक्रवार काे जारी एक बयान में बताया कि पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। सतवीर को जिला स्तर पर कई बार मौखिक और संगठनात्मक रूप से चेतावनी दी गई थी। उन्हें पार्टी हितों को प्राथमिकता देने और गतिविधियों में सुधार लाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद सतवीर लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों के विपरीत कार्य करना और संगठन के निर्णयों की अवहेलना करना किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के लिए स्वीकार्य नहीं है। ऐसे में पार्टी के हितों और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी इस फैसले को लेकर चर्चा गरम है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

हैदराबाद । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से साइबर ठगी और धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग)...
राष्ट्रीय  राज्य 
फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा शेयर मार्केट में...
उत्तर प्रदेश 

डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

संत कबीर नगर, 28 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप...

30 जुलाई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय

संत कबीर नगर,   28 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* सचल ग्राम न्यायालय (Mobile Village Court) ऐसा न्यायिक एवं जनसेवा कार्यक्रम होता  

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 28 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट...