नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जबलपुर । राज्यसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद कांग्रेस, मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को “नारी सम्मान” का मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि यह मामला किसी महिला के साथ अन्याय का नहीं, बल्कि नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण तथ्य छिपाने का है। यह मामला एक महिला नेत्री के द्वारा एक महिला कार्यकर्ता के साथ हो रहे अपराधों पर चुप्पी साधने का है, यह मामला एक महिला प्रत्याशी को हराने के लिए मध्य प्रदेश की सभी कांग्रेस के नेताओं के द्वारा किए षड्यंत्र का है, यह मामला कांग्रेस के नकारेपन और उसकी नाकामी का है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे ने शुक्रवार को नारी सम्मान पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर दी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा कार्यालय रानीताल में कही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्रीकान्त साहू, महिला मोर्चा जबलपुर महानगर क़ि अध्यक्ष आत्मीका सिंह उपस्थित थी।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पराँजपे ने कहा तेलंगाना में कांग्रेस नेता कुंभम शिवकुमार रेड्डी पर एक महिला कार्यकर्ता ने शादी का झांसा देकर शोषण, ब्लैकमेल और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत और प्रकरण दर्ज होने के बाद तत्कालीन तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन की भूमिका को लेकर भी प्रश्न उठे तथा उनका नाम भी अपराध पंजीयन में सामने आया।

उन्होंने कहा जब पीड़ित महिला को संगठन और नेतृत्व के समर्थन की आवश्यकता थी, तब मीनाक्षी नटराजन ने कथित रूप से पीड़िता की आवाज़ सुनने के बजाय आरोपी नेता को संरक्षण दिया। पीड़िता को न्याय दिलाने के स्थान पर आरोपी के पक्ष में खड़े होने के आरोप लगे।जिसका जवाब उन्होंने स्वयं न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बावजूद इस तथ्य का उल्लेख नामांकन पत्र में नहीं किया गया, जो नामांकन निरस्त होने का प्रमुख कारण बना।

पराँजपे ने कहा पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता ने एक प्रमुख समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट आरोप लगाया कि उसने कई बार मीनाक्षी नटराजन और कांग्रेस नेतृत्व से सहायता की गुहार लगाई, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते उसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई होती, तो उसे न्याय के लिए इतना लंबा संघर्ष नहीं करना पड़ता इसलिए मीनाक्षी नटराजन इसमें सह आरोपी हैं।

पराँजपे ने कहा इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस को कई सवालों का जवाब देना चाहिए कि, नामांकन पत्र में तेलंगाना प्रकरण से जुड़ी जानकारी छिपाने का प्रयास क्यों किया गया? जब न्यायालयीन कार्यवाही और समन की जानकारी थी, तो उसका उल्लेख शपथ पत्र में क्यों नहीं किया गया? महिला कार्यकर्ता की शिकायत को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया? आरोपी कांग्रेस नेता के विरुद्ध संगठनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या कांग्रेस में महिला सम्मान केवल भाषणों और नारों तक सीमित है?

महिला उत्पीड़न, असम्मानजनक टिप्पणियां और शिकायतों की अनदेखी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है। जो महिलाएं इस संस्कृति का विरोध करती हैं, उन्हें अक्सर संगठन छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

उन्होंने कहा आज कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को महिला सम्मान का मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि मामला निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं से महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने से जुड़ा है।

उन्होंने कहा झूठ और दिखावे की राजनीति अधिक समय तक नहीं चलती। कांग्रेस को नारी सम्मान पर राजनीतिक नाटक करने के बजाय देश और प्रदेश की महिलाओं को यह बताना चाहिए कि उनकी शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई और जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई। यही कारण है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होना केवल एक चुनावी घटना नहीं, बल्कि कांग्रेस के दोहरे चरित्र, उसकी जवाबदेही और महिला सम्मान के प्रति उसके वास्तविक दृष्टिकोण पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।

पराँजपे ने कहा आज माननीय सर्वोच्च न्यायलय ने भी कांग्रेस की याचिका निरस्त करते हुए यह तय कर दिया कि जो भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा आपराधिक प्रकरण छिपाने पर जो आपत्ति दर्ज की थी वह न्याय उचित और तथ्यों पर आधारित थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

श्योपर जिले में तेज आंधी की वजह से चार लोगों की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार शाम को आए तेज आंधी-तूफान और प्री-मानसून बारिश ने भारी तबाही...
मध्य प्रदेश 
श्योपर जिले में तेज आंधी की वजह से चार लोगों की मौत

पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

जबलपुर । पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस), 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर में शुक्रवार को 101वीं दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड...
मध्य प्रदेश 
पीटीएस  का 101वीं दीक्षांत परेड सम्पन्न, 221 नव आरक्षकों ने किया शानदार मार्च-पास्ट

नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

जबलपुर । राज्यसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन के...
मध्य प्रदेश 
नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं ने ही षड़यंत्र पूर्वक महिला प्रत्याशी को हराया

 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वंचित पात्र वृद्धजनों को राहत प्रदान करने के...
मध्य प्रदेश 
 सेवा और आशीर्वाद अभियान से 1539 वृद्धजनों की पेंशन पुनः प्रारंभ

इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 जून से 13 जून तक आयोजित ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण कृषि सम्मेलन में...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री और अधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्थल मांडू का भ्रमण

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर