पूर्व एसपी को 1.80 लाख रुपये का डैमेज चार्ज नोटिस, सरकारी आवास खाली न करने पर कार्रवाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने डीआईजी टीटी एंड आर संजीव कुमार गांधी को शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के लिए आरक्षित सरकारी आवास समय पर खाली नहीं करने के मामले में 1.80 लाख रुपये से अधिक का डैमेज चार्ज नोटिस जारी किया है।

नोटिस में राशि तुरंत जमा करने, आवास खाली करने और ऐसा न करने पर वेतन से वसूली तथा बेदखली की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दरअसल, प्रदेश सरकार ने 5 फरवरी 2026 को 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी की एसपी से डीआईजी पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किये थे। उनकी जगह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह को शिमला का नया एसपी नियुक्त किया गया था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार संजीव कुमार गांधी ने 7 फरवरी 2026 को एसपी शिमला का कार्यभार छोड़ दिया था।

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

हिमाचल प्रदेश सरकारी आवास आवंटन नियम, 1994 के तहत किसी अधिकारी को पद छोड़ने या स्थानांतरण के बाद निर्धारित अवधि के भीतर सरकारी आवास खाली करना होता है।

नोटिस में कहा गया है कि उन्हें 6 मार्च 2026 तक आवास रखने की अनुमति थी। इसके बाद उसका कब्जा अनधिकृत माना गया।

दस्तावेज के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने 12 मई 2026 को आवास खाली करने का नोटिस भी जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद आवास खाली नहीं किया गया।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकारी आवास (जनरल पूल) नियम, 1994 के नियम 18ए के तहत डैमेज चार्ज लगाने की कार्रवाई की गई।

नोटिस में बताया गया है कि संबंधित आवास का क्षेत्रफल लगभग 3568.88 वर्ग फुट है। नियमों के अनुसार अनधिकृत कब्जे की स्थिति में 18 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रतिमाह की दर से डैमेज चार्ज लगाया जाता है।

इसी आधार पर 31 मई 2026 तक की अवधि के लिए कुल 1,80,286 रुपये का आकलन किया गया है। इसमें मार्च 2026 के 25 दिनों के लिए 51,806 रुपये से अधिक तथा अप्रैल और मई 2026 के लिए 1.28 लाख रुपये से अधिक की राशि शामिल है।

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि यह राशि तत्काल जमा कराई जाए। नोटिस में कहा गया है कि यदि भुगतान नहीं किया जाता है तो यह रकम वेतन से वसूल की जा सकती है। साथ ही 1 जून 2026 से आवास खाली होने तक डैमेज चार्ज लगातार बढ़ता रहेगा और उसकी भी वसूली की जाएगी।

नोटिस में संजीव कुमार गांधी को आवास तुरंत खाली कर उसका कब्जा वर्तमान एसपी शिमला गौरव सिंह को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।

साथ ही कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं होने पर हिमाचल प्रदेश पब्लिक प्रिमाइसेज एंड लैंड (इविक्शन एंड रेंट रिकवरी) एक्ट, 1971 के तहत बेदखली की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

हालांकि संजीव कुमार गांधी ने इस मामले में कहा है कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने का प्रयास है और वह इस मामले को अदालत में चुनौती देंगे।

संजीव कुमार गांधी को यह सरकारी आवास उस समय आवंटित किया गया था, जब वे एसपी शिमला के पद पर कार्यरत थे। बाद में उनकी पदोन्नति होने के बाद उन्होंने फरवरी 2026 में डीआईजी का पद संभाला।

उनकी जगह गौरव सिंह को एसपी शिमला नियुक्त किया गया। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि चूंकि यह आवास एसपी शिमला के लिए आरक्षित है, इसलिए पद छोड़ने के बाद इसे निर्धारित समय के भीतर खाली किया जाना चाहिए था। इसी आधार पर अब डैमेज चार्ज का नोटिस जारी किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

उत्तर प्रदेश

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला