मेजर भूपेन्द्र कण्डारी का बलिदान राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा: गणेश जोशी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर बलिदानी मेजर भूपेन्द्र कण्डारी (सेना मेडल) की 23वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस माैके पर उन्हाेंने कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज हाथीबड़कला स्थित शहीद द्वार पर पहुंचकर बलिदानी मेजर कण्डारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मंत्री ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के सैनिकों ने देश की सुरक्षा एवं अखण्डता के लिए हमेशा अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं:धामी ये खबर भी पढ़े :  किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं:धामी

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बलिदानी मेजर भूपेन्द्र कण्डारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बलीदानी के पिता गजेन्द्र सिंह कण्डारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओ.पी. फरस्वाण (सेनि.), अशोक गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, सी.एस. नेगी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज, 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा ये खबर भी पढ़े : पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज, 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

 

यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान ये खबर भी पढ़े : यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे...
राष्ट्रीय  राज्य 
अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम