पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की एकल पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 और 26 मई 2026 के उन सरकारी आदेशों को असंवैधानिक मानते हुए प्रभावहीन बताया, जिनके आधार पर पंचायत चुनाव टाले गए थे।

न्यायालय ने कहा कि ये आदेश उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा 12(3-ए) के तहत जारी किए गए थे, जबकि इस प्रावधान को पहले ही 'प्रमोद लाल पटेल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य' मामले में उच्च न्यायालय की खंडपीठ असंवैधानिक घोषित कर चुकी है।

लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी ये खबर भी पढ़े : लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हाई-प्रोफाइल OG ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹20 लाख की बरामदगी

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 243-ई और 243-के के अनुसार पंचायतों का कार्यकाल पांच वर्ष का निश्चित है और समय पर चुनाव कराना संवैधानिक दायित्व है। राज्य सरकार ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट लंबित होने को चुनाव में देरी का कारण बताया, जिस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद आयोग ने अब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है।

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत को बताया कि मतदाता सूची 10 जून 2026 को प्रकाशित की जा चुकी है और आयोग चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से आवश्यक प्रशासनिक और लॉजिस्टिक सहयोग न मिलने के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान ये खबर भी पढ़े : डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान

हाईकोर्ट ने वर्तमान प्रधानों को प्रशासक के रूप में कार्य जारी रखने की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया। अदालत ने राज्य सरकार को अंतिम अवसर देते हुए निर्देश दिया कि वह विस्तृत हलफनामा दाखिल कर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट की स्थिति और पंचायत चुनाव कराने की स्पष्ट समय-सीमा बताए।

कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि सरकार संतोषजनक जवाब देने में विफल रहती है, तो 25 मई 2026 का आदेश जारी करने वाले संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह स्पष्ट करना होगा कि असंवैधानिक प्रावधान के आधार पर आदेश क्यों जारी किया गया। ऐसा न होने पर इसे प्रथम दृष्टया न्यायालय की अवमानना माना जाएगा।मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

टेलीविजन और मॉडलिंग का चर्चित चेहरा, अब बंगाली सिनेमा में 'जय' का किरदार

बंगाली मनोरंजन उद्योग में करियर अक्सर समय के साथ विभिन्न प्रदर्शन माध्यमों से गुजरते हैं। अभिनेता सुशोभन सोनू राय का...
मनोरंजन 
टेलीविजन और मॉडलिंग का चर्चित चेहरा, अब बंगाली सिनेमा में 'जय' का किरदार

महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर,   उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक कम्युनिटी...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे, लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की धरोहर: रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आपातकाल के दौरान...
राष्ट्रीय 
आपातकाल की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे, लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष देश की धरोहर: रेखा गुप्ता

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

उत्तर प्रदेश

महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर,   उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक कम्युनिटी...
उत्तर प्रदेश 
महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले में  02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार