समरकूल ने विकास की नई इबारत लिखी, नई औद्योगिक इकाई का हुआ भूमिपूजन
'समरकूल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित
लायक हुसैन
गाजियाबाद। घरेलू उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड ने औद्योगिक विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अपनी नई इकाई 'समरकूल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' का शुक्रवार को मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित ए-4 परिसर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन समारोह कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी रश्मि गुप्ता के साथ परिवार की नई पीढ़ी टियारा गुप्ता, तास्विक गुप्ता एवं इवान गुप्ता के करकमलों से संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त विधि से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान ने कार्यक्रम को श्रद्धा और आस्था का स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर सीएमडी संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नई औद्योगिक इकाई केवल कंपनी के विस्तार का प्रतीक नहीं, बल्कि 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से समरकूल की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित घरेलू उपकरण और अधिक तेजी से उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह यूनिट समरकूल को होम एप्लायंसेज उद्योग में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तुषार गुप्ता, भक्ति गुप्ता, तनुज गुप्ता, रोहित गोयल, यश गोयल सहित गुप्ता परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई इकाई की सफलता, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कंपनी के अनुसार, समरकूल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में आधुनिक तकनीक से लैस कूलर एवं अन्य होम एप्लायंसेज का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे गाजियाबाद का औद्योगिक विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
