नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका बदायूं की ओर से  मुहर्रम की 10वीं तारीख आशुरे के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में हर साल की तरह इस साल भी कैम्प लगाया गया। जिसमें पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने कर्बला शरीफ की ज्यारत करने आये ज्यारीनो से मुलाकात की और खुद रोजा रख कर लंगर भी तकसीम किया। बता दें कि पिछले 22 सालों से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मोहर्रम की 10 तारीख़ को कर्बला में कैम्प लगाते है और खुद रोजा रखकर लोगो को  लंगर बाँटते है। 

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने हजरत इमाम हुसैन साहब की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि मैदान ए कर्बला में जुल्म के खिलाफ हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है।  पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने खासतौर से मुस्लिम नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि हज़रत इमाम हुसैन की शहादत नमाज पढ़ते वक्त हुई थी ऐसे हालात में भी हज़रत इमाम हुसैन ने नमाज को नही छोड़ा। इससे नमाज़ का मर्तवा पता चलता है। इसलिए मुस्लिम नौजवानों को किसी भी हालत में नमाज़ नही छोड़नी चाहिए। आज मुल्क में जो हालत है उसकी बड़ी वजह है ईमान से दूर हो जाना। मुसलमान अल्लाह से नही डर रहा है, सारे ज़माने ने डर रहा है। मुसलमान जिस दिन अल्ल्लाह से डरना शुरू कर देगा और नमाज,रोजा व अल्लाह की बताई हुई बातो पर चलना शुरू कर देगा। सच और हक के लिए खड़ा होना शुरू कर देगा। झूठ, धोखा, बेईमानी से दूरी बना लेगा तब उसे ज़माने में सिवाए अल्लाह के अलावा किसी और से डरने की ज़रुरत नही पड़ेगी। तभी मुसलमान को दुनिया में भी इज्जत मिलेगी और उनके हालातो में सुधार होंगे। उन्होंने यह भी पैग़ाम दिया कि हिंदुस्तान मे हिंदू मुसलमान सभी एक रहे आपस मे मोहब्बत से रहे तभी देश की तरक्की होगी इस अवसर पर सभासद अबरार, छोटा भाई, नवेद, मुशाहिद, भूरे पीर जी, पूर्व सभासद हारून, अफसर अली, अनीस सिद्दीकी, यूनुस अल्वी, बब्लू, कौसर अली, फईम, मिन्टू, पप्पन भाई समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 तालाब में गिरे नीलगाय का सुरक्षित रेस्क्यू,वन विभाग की लापरवाही आई सामने ये खबर भी पढ़े :  तालाब में गिरे नीलगाय का सुरक्षित रेस्क्यू,वन विभाग की लापरवाही आई सामने

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े

लखनऊ। ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगों ने पीजीआई अस्पताल में कार्यरत एक वरिष्ठ चिकित्सक को अपना शिकार बनाया...
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े

पर्यटन विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल नगर,खदरा स्थित नानक...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन विकास कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण

जनता से हार गयी भाजपा, सांसद खरीदने की बना रही योजना: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है।...