जनता से हार गयी भाजपा, सांसद खरीदने की बना रही योजना: अखिलेश यादव

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र खत्म कर रही है। उसकी लोकतंत्र और संविधान में कोई आस्था नहीं है। भाजपा जनता से हार गयी तो सांसद खरीदने की योजना बना रही है ताकि भारतीय संविधान में मनमाने संशोधन करने में सफल हो सके। भाजपा सरकार की तरह हिटलर भी जबरदस्ती बहुमत हासिल कर तानाशाह बन बैठा था।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। 2027 में भाजपा को प्रदेश की सत्ता से हटाकर लोकतंत्र बचाना है। यूपी ही देश को बचा सकता है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने की ताकत रखती है। भाजपा सरकार में वोट चोरी, चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी हो रही है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। भाजपा केन्द्रीय बलों को लगाकर वोट चोरी करती है। मंदिरों में चढ़ावा चोरी हो रहा है। भाजपा भगवान से भी नहीं डरती है।

निर्माणाधीन दीवार ढहाई, डाला वाहन में तोड़फोड़, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमा ये खबर भी पढ़े : निर्माणाधीन दीवार ढहाई, डाला वाहन में तोड़फोड़, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमा

भगवान श्रीराम की कृपा से समाजवादी पार्टी ने चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी की आवाज उठायी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग और कार्य में लूट मची है। टंकियां और पुल गिर रहे हैं। कमीशनखोरी के कारण पुलों, सड़कों और पानी की टंकियों का बेहद घटिया निर्माण हुआ। भ्रष्टाचार के कारण कुछ भी टिकाऊ नहीं है। प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार को भी टिकने नहीं देगी।

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए ये खबर भी पढ़े : अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए

जनता प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूरी है, नहीं तो उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव देश का अंतिम चुनाव होगा। अखिलेश यादव कहा कि भाजपा सरकार में लोगों के जान की कोई कीमत नहीं है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार, लापरवाही, कमीशनखोरी के कारण अग्निकांड, दुर्घटनाएं और हत्याएं हो रही है। इस सरकार में हर तरफ मौत ही मौत है। भाजपा सरकार अहंकार में है। संवेदनहीन है। भाजपा किसी का जीवन बचा नहीं सकती है। उसने नौजवानों का जीवन संकट में डाला है।

हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान  ये खबर भी पढ़े : हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा का भाषण नहीं सुनना चाहती है। भाजपा बेईमान और झूठ बोलने वाली पार्टी है। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सब मिलकर कार्य करें। एक-दूसरे का सम्मान करें। समाज में सद्भाव बनाएं। भाषा और व्यवहार ठीक रखे। जनता के बीच रहकर सम्पर्क और मदद करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

शानों-शौकत, अकीदत और अमन का पैगाम लेकर निकला मियां साहब का ऐतिहासिक शाही जुलूस

इमामबाड़ा एस्टेट की पुश्तैनी रवायत हुई ज़िंदा, परचम, शहनाई, घोड़े-बैंड और पलाटून ने बांधा समां,सैयद अयान अली शाह ने सफेद...