निर्माणाधीन दीवार ढहाई, डाला वाहन में तोड़फोड़, पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के हुलास खेड़ा गांव में आबादी की भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के मामले में सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुलास खेड़ा गांव निवासी मिथिलेश पत्नी स्वर्गीय बैकुण्ठ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने करीब 20 वर्ष पूर्व गांव के ही सोहन पुत्र शत्रोहन से आबादी की भूमि क्रय की थी। उक्त भूमि पर उनका पिछले लगभग दो दशकों से कब्जा एवं दखल है।

अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह,आर्थिक सहायता देकर,आगे भी दिया मदद का भरोसा ये खबर भी पढ़े : अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह,आर्थिक सहायता देकर,आगे भी दिया मदद का भरोसा

पीड़िता के अनुसार बीते बुधवार को वह अपनी क्रयशुदा भूमि पर निर्माण कार्य करा रही थीं, तभी गांव के ही चक्रधर साहू, रामसनेही पुत्रगण शेखर साहू, अनूप साहू पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र साहू, गोलू व अमृतलाल पुत्रगण स्वर्गीय बैकुण्ठ, संगीता साहू पत्नी चक्रधर साहू, वीरमती पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र तथा सुलेखा पत्नी अमृतलाल समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।पीड़िता का आरोप है कि सभी लोग एकराय होकर निर्माण कार्य रुकवाने लगे और भूमि पर निर्माण न करने की बात कहने लगे। विरोध करने पर आरोपी पक्ष कथित रूप से आगबबूला हो गया और लाठी-डंडों से लैस होकर मारपीट करने लगा।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत डीएम एसपी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की गई ब्रीफिंग

 इस दौरान निर्माणाधीन लगभग पांच फीट ऊंची दीवार को भी गिरा दिया गया।मिथिलेश ने आरोप लगाया कि मौके पर खड़े उनके चार पहिया डाला वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। आरोपियों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज का ऐतिहासिक बड़ा ताजिया उठाने का विवाद : हाईकोर्ट ने कहा, प्रशासन को आपत्ति नहीं

सूत्रों के अनुसार मामला सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यमों में प्रमुखता से सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। इसके बाद मोहनलालगंज पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

वही मोहनलालगंज कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। भूमि संबंधी अभिलेखों समेत सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

गौवत्स राधाकृष्ण के श्रीमुख से मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा की ज्ञानधारा प्रवाहित
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

लखनऊ। विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक...
उत्तर प्रदेश 
छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की जांच के संबंध...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अभियंता के निलंबन को बताया अन्यायपूर्ण, वापसी की मांग

एसआईटी के सामने पेश हुए संजय सिंह, श्रीराम मंदिर जमीन प्रकरण में सौंपे दस्तावेज

लखनऊ। अयोध्या श्रीराम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने आम आदमी पार्टी...