लोकबंधु अस्पताल के आशा ज्योति केंद्र में लगी आग
— अफरा-तफरी का माहौल,आग पर पाया काबू
लखनऊ। कानपुर रोड़ स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी हादसा नहीं हुआ है और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
अधिकारियों ने घटना के संबंध में बताया कि लोकबंधु अस्पताल में संचालित आशा ज्योति केंद्र के विद्युत बोर्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते,आग की इस लपट से लकड़ी के एक आंतरिक खंभे और उसके ठीक ऊपर की छत का कुछ हिस्सा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में किसी भी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है और घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अस्पताल परिसर में सभी सामान्य गतिविधियां दोबारा बहाल कर दी गई हैं। फिलहाल मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
