धामपुर में प्रशासन-पुलिस का संयुक्त अग्नि सुरक्षा अभियान, कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण 

होटल-लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों की हुई सघन जांच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धामपुर में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धामपुर की मौजूदगी में थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल, लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया।

अभियान के दौरान टीम ने संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग, सुरक्षा अलार्म तथा अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी संस्थानों में अग्निकांड जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों और उनका समय-समय पर रखरखाव किया जाता रहे।

ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी ये खबर भी पढ़े : ट्रांसमिशन टावर से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

निरीक्षण के दौरान संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि आग लगने की स्थिति में किस प्रकार त्वरित कार्रवाई कर जनहानि को रोका जा सकता है। अधिकारियों ने कर्मचारियों और विद्यार्थियों को प्राथमिक सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन बचाव प्रक्रिया की जानकारी देकर जागरूक किया।

 संभल में बाेले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- भाजपा का हिंदुत्ववाद नकली ये खबर भी पढ़े :  संभल में बाेले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- भाजपा का हिंदुत्ववाद नकली

उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी संस्थानों को सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजली कुमार चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ी है और आमजन में भरोसा मजबूत हुआ है कि प्रशासन किसी भी आपदा से निपटने के लिए सतर्क और सक्रिय है।

मोहर्रम के नौवें दिन पर मजलिस आयोजित, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम के नौवें दिन पर मजलिस आयोजित, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित

मेडा में अधिशासी अभियंता पर तैनात है अधिकारी
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित

अग्निकांड हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, न्यूनतम फायर व जीवन-सुरक्षा लागू की मांग

लखनऊ। अलीगंज में स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से 15 बच्चों की मौत के बाद एक बार फिर...
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, न्यूनतम फायर व जीवन-सुरक्षा लागू की मांग

डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े

लखनऊ। ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगों ने पीजीआई अस्पताल में कार्यरत एक वरिष्ठ चिकित्सक को अपना शिकार बनाया...