संभल में बाेले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- भाजपा का हिंदुत्ववाद नकली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

संभल। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा के हिन्दुत्व को नकली

बताया। उन्होंने जनपद संभल में मुसलमानों के कब्जे वाली जगह से तीर्थ के जीर्णोद्धार की सरकारी पहल की सराहना की औरइसे अच्छा कदम बताते हुए उसका स्वागत किया।

जोन तीन में गंदगी देख भड़के मंत्री, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना   ये खबर भी पढ़े : जोन तीन में गंदगी देख भड़के मंत्री, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना  

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गायों की रक्षा के लिए अपनी 81 दिवसीय 'गविष्ठी यात्रा' के तहत आज संभल

पहुंचे। उन्होंने अपनी यह यात्रा 3 मई से शुरू की और उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने का लक्ष्य रखा है। संभल शहर के थाना रायसत्ती क्षेत्र में मुरादाबाद रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सुबह 8:40 बजे उन्होंने एक सभा काे संबोधित किया।

जनपद संभल में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुसलमानों के कब्जे वाली जगह से तीर्थ के जीर्णोद्धार की सरकारी पहल की सराहना की। उन्होंने इसे अच्छा कदम बताते हुए इसका स्वागत किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब काशी में पौराणिक मंदिरों और उनकी मूर्तियों को तोड़ा गया, तब सरकार का हिंदुत्व कहां था। काशी में जिन मंदिरों पर हिंदुओं का अधिकार था, उन्हें तोड़कर नाले में फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि इतिहास सरकार के कार्यों का आकलन करेगा।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि हिंदुओं के लिए औरंगजेब से भी अधिक अन्यायी वे लोग थे। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्ववाद को 'नकली' बताते हुए कहा कि जो वेद नहीं मानते, वे 'नकली हिंदू' हैं। अपने व्याख्यान में उन्होंने इसके प्रमाण भी दिए। स्वामी ने कहा कि असली हिंदू वेद-शास्त्रों और गुरु को मानते हैं, जबकि ये लोग ऐसा नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि असली हिंदू पतिव्रता पत्नी को मानते हैं। उन्होंने समलैंगिकता और व्यभिचार (एडल्ट्री) को अपराध न मानने वाले कानूनों का हवाला देते हुए सवाल किया कि क्या ये छूटें हिंदू संस्कृति के अनुरूप हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि जब कोई दल हिंदू संस्कृति के विपरीत काम करता है, तो उसे 'नकली हिंदू' कहा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल सार्वजनिक रूप से खुद को 'हिंदू पार्टी' बताते हैं, जबकि चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए वे शपथ पत्र में खुद को 'धर्मनिरपेक्ष पार्टी' घोषित करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सभी पार्टियां धर्मनिरपेक्ष हैं क्योंकि चुनाव आयोग धर्मनिरपेक्षता की शपथ के बिना पंजीकरण नहीं करता। उन्होंने इस विरोधाभास को 'पहला झूठ' बताया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भले ही तकनीकी कारणों से यह मजबूरी हो, लेकिन जब उनके आचरण हिंदू धर्म के विपरीत हों, तो उन्हें हिंदू पार्टी कैसे माना जा सकता है। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ऐसे दल हिंदू धर्म के विपरीत काम कर रहे हैं और हिंदू का नाम ले रहे हैं, इसलिए वे 'नकली हिंदू' ही हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना*...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर महुली पुलिस ने स्कूली बच्चों व वृद्धाश्रम में पहुँचकर बांटी खुशियां एवं फल

ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा...