मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने किया ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण
रामनाथ सिंह
बिजनौर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बिजनौर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बिजनौर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार ने कस्बा नूरपुर और शिवालाकला क्षेत्र में ताजिया जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी चांदपुर देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी नूरपुर तथा थाना प्रभारी शिवालाकला भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ताजियेदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
ये खबर भी पढ़े : महाप्रबंधक ने मुरादाबाद मंडल का किया निरीक्षण , अर्धकुंभ -2027 को लेकर दिए दिशा निर्देश एसपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूरी सतर्कता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मोहर्रम पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
