यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, मैलानी-नानपारा पैसेंजर सेवाओं का समय बदला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन के निर्देशन में लखनऊ मंडल ने नियमित यात्री गणों एवं स्थानीय निवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मैलानी-नानपारा मीटर गेज खंड पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय में संशोधन किया है।

संशोधित सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 52262 (मैलानी-नानपारा पैसेंजर) का प्रस्थान समय पहले प्रात: 08:50 बजे था, जिसे अब 10:50 बजे कर दिया गया है। इसी प्रकार,ट्रेन संख्या 52264 (मैलानी पैसेंजर) की रवानगी का समय प्रात: 07:35 बजे से बदलकर 07:05 बजे कर दिया गया है।

 आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता - कीर्ति प्रकाश भारती ये खबर भी पढ़े :  आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता - कीर्ति प्रकाश भारती

यह संशोधित समय 28 जून 2026 से लागू होंगे। इससे पहले दोनों मैलानी-नानपारा पैसेंजर सेवाओं के प्रस्थान में केवल 1 घंटा 15 मिनट का अंतर था। एक ही दिशा में जाने वाली इन दोनों ट्रेनों के संचालन में ,बीच का अंतर बढ़कर 3 घंटे 45 मिनट हो जाएगा, जिससे सेवाओं का अधिक संतुलित और यात्री-अनुकूल वितरण सुनिश्चित होगा। विशेष रूप से पीलीभीत से ट्रेन संख्या 55357 से आने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा, जो कि मैलानी 09:40 बजे पहुंचती है।अब उन्हें 10:50 बजे रवाना होने वाली मैलानी-नानपारा पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। गोरखपुर, लखनऊ और सीतापुर से ट्रेन संख्या 15009 द्वारा 10:00 बजे मैलानी पहुंचने वाले यात्री भी अब आसानी से ट्रेन संख्या 52262 से जुड़ सकेंगे।

हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान  ये खबर भी पढ़े : हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

यह बदलाव क्षेत्र के नियमित एवं दैनिक यात्रियों और स्थानीय निवासियों की यात्रा सुविधा को बढ़ावा देगा, कनेक्टिविटी में सुधार करेगा और उनकी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करेगा।

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में द लेसन का नाट्य मंचन   ये खबर भी पढ़े : अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में द लेसन का नाट्य मंचन 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित

मेडा में अधिशासी अभियंता पर तैनात है अधिकारी
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेरठ में तैनात अभियंता निलंबित

अग्निकांड हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, न्यूनतम फायर व जीवन-सुरक्षा लागू की मांग

लखनऊ। अलीगंज में स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से 15 बच्चों की मौत के बाद एक बार फिर...
उत्तर प्रदेश 
अग्निकांड हादसे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, न्यूनतम फायर व जीवन-सुरक्षा लागू की मांग

डॉक्टर से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी, खाते से 21 हजार रुपये उड़े

लखनऊ। ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगों ने पीजीआई अस्पताल में कार्यरत एक वरिष्ठ चिकित्सक को अपना शिकार बनाया...