आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता - कीर्ति प्रकाश भारती

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्राविधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण विनियमों को त्वरित गति से लागू करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने की।बैठक में जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए खाद्य कारोबार संचालकों के पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सघन प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहारों एवं विशेष अवसरों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान चलाने पर बल दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी उतना ही आवश्यक है, जितना कि प्रवर्तन कार्यवाही। इसके लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गत तिमाही में की गई कार्यवाहियों, खाद्य नमूनों के संग्रहण, जांच रिपोर्टों, अभियोजन की स्थिति तथा लाइसेंस एवं पंजीकरण संबंधी प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। समिति के समक्ष खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने जनपद में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने निर्देशित किया कि अनुश्रवण विनियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाए तथा विभिन्न विभागों के मध्य सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त खाद्य चितरन्जन कुमार सिंह ने किया।
बैठक में सीएमओ डा. राजीव निगम, एसडीएम राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेन्द्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला तथा समिति के सदस्यगण, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

काराकास । वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज