स्व. विनोद कुमार गुप्ता की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व भंडारे का आयोजन

परिजनों, समाजसेवियों और व्यापारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता के बड़े भाई स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता की तीसरी पुण्यतिथि पर महाराजा अग्रसेन रसोई में श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों एवं परिजनों ने उपस्थित होकर स्व. विनोद कुमार गुप्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. विनोद कुमार गुप्ता के पुत्र मोहित गुप्ता, रोहित गुप्ता, पुत्रवधू चेतना गुप्ता, पंकज गुप्ता, आयुष गुप्ता, रमा गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, अपूर्वा अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, विपुल गोयल, ईसान, अधर्व गुप्ता, मास्टर आयांश एवं मास्टर अभिव्यम सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

फर्जी आईपीएस बनकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, काकोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : फर्जी आईपीएस बनकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, काकोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी वी.के. अग्रवाल, दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया, लोकेश सिंघल, समाजसेवी संजय गोयल, अजय गुप्ता की बड़ी बहन कृष्णा अग्रवाल सहित शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने स्व. विनोद कुमार गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज ये खबर भी पढ़े :  राम मंदिर जमीन खरीद-फरोख्त मामले में अनियमितताओं के आरोप, एसआईटी जांच तेज

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अजय गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. विनोद कुमार गुप्ता का सादगीपूर्ण जीवन, सेवा भावना और सामाजिक सरोकार सदैव परिवार एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्मा की शांति और समाज के कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

जब कोचिंग में हादसा हुआ तो सिर्फ कोचिंग नापी गई, अस्पताल की बारी कब?
हादसे के बाद ही जागेगा क्या प्रशासन, बेसमेंट में तैनात महादेव हॉस्पिटल पर क्यों मेहरबान

नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

बदायूं। नगर पालिका बदायूं की ओर से  मुहर्रम की 10वीं तारीख आशुरे के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं, जांच कराए सरकार: कांग्रेस

राजीव शुक्ला ने दान में गड़बड़ी के लगाए आरोप, ट्रस्ट प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल
राष्ट्रीय 
राम मंदिर ट्रस्ट भंग हो, दान का समुचित रिकॉर्ड नहीं, जांच कराए सरकार: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश

नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप

बदायूं। नगर पालिका बदायूं की ओर से  मुहर्रम की 10वीं तारीख आशुरे के मौके पर कबूलपुरा स्थित कर्बला शरीफ में...
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका की ओर से कर्बला में लगा कैंप