साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 21,000 रुपये की धनराशि उनके खाते में वापस कराई गयी ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण- सच्चिदानन्द पाठक पुत्र  अम्रेश पाठक निवासी छपिया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर हालमुकाम बीके फिलिंग स्टेशन रसूलाबाद मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ने दिनाँक 25.06.2026 को  समय करीब 9 बजे सुबह अपने परिवार के सदस्य के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से धनराशि प्रेषित की जा रही थी, किन्तु अनजाने में तकनीकी/मानवीय त्रुटि के कारण धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में स्थानांतरित हो गई। आवेदक द्वारा संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर धनराशि वापस करने का अनुरोध किया गया, किन्तु उसके द्वारा राशि वापस नहीं की गई।उक्त प्रकरण के संबंध में आवेदक द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद के साइबर हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क, कोतवाली खलीलाबाद की टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित किया गया । टीम के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 06 घंटे के भीतर आवेदक के बैंक खाते में 21,000 रुपये  की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दिया गया है।
 
*जनता से अपील* 
01. जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें ।
02. कोई व्यक्ति फोन पर रिश्तेदार या दोस्त बनकर पैसों की मांग करे, तो बिना उसकी पहचान की पुष्टि (वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से) किए पैसे न भेजें।
03. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर या भावनात्मक दबाव बनाकर ठगी करते हैं।
04. किसी भी संदिग्ध लेनदेन की शिकायत  तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा cybercrime.gov.in  पर दर्ज करें ।
 
इस पर पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

जेपीएनआईसी घोटाले की जांच तेज, एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर तलब

लखनऊ। गोमती नगर स्थित बहुचर्चित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर परियोजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच एक बार फिर तेज...
उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी घोटाले की जांच तेज, एलडीए के दो पूर्व इंजीनियर तलब

चिलचिलाती धूप में कार में डॉग को छोड़ गया युवक, हांफता रहा बेजुबान, वीडियो वायरल

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम मार्केट से पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां भीषण गर्मी और उमस के बीच...
उत्तर प्रदेश 
चिलचिलाती धूप में कार में डॉग को छोड़ गया युवक, हांफता रहा बेजुबान, वीडियो वायरल

रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के पैंट्री कार में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत सीनियर डीसीएम एनईआर रिजीत सिंह  के...
उत्तर प्रदेश 
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन के पैंट्री कार में 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त

यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, मैलानी-नानपारा पैसेंजर सेवाओं का समय बदला

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रसन्न कात्यायन के निर्देशन में लखनऊ...