मानसून से पहले हिमाचल में झमाझम बारिश, 2 और 3 जुलाई को भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शिमला। दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल प्रदेश में प्रवेश से पहले ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीती रात और रविवार तड़के प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। इससे मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। राजधानी शिमला में भी रात के दौरान जोरदार वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी तथा जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के हिमाचल में प्रवेश करने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान मंडी जिले के मुरारी देवी में सबसे अधिक 63.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर जिले के ब्रह्माणी में 51.4 मिलीमीटर, घाघस में 50 मिलीमीटर, मंडी के बिजाही में 45.7 मिलीमीटर, स्लापड़ में 45.1 मिलीमीटर और शिमला जिले के शिलारू में 33.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी शिमला में 13.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा हमीरपुर में 36 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 26.2 मिलीमीटर, बिलासपुर में 26 मिलीमीटर, सोलन में 19.8 मिलीमीटर, देहरा गोपीपुर में 16.3 मिलीमीटर, जुब्बड़हट्टी में 14.2 मिलीमीटर और नाहन में 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

राजधानी शिमला में दृष्टिहीनों का फूटा गुस्सा, सचिवालय के बाहर चक्का जाम ये खबर भी पढ़े : राजधानी शिमला में दृष्टिहीनों का फूटा गुस्सा, सचिवालय के बाहर चक्का जाम

मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून की उत्तरी सीमा अभी उत्तराखंड की ओर बढ़ रही है। विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून उत्तराखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है और इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में प्रवेश करने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसी आधार पर प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान मानसून की दस्तक की संभावना जताई गई है। इस बार मानसून सामान्य से देरी से पहुंच रहा है। हिमाचल में मानसून के प्रवेश की सामान्य तिथि 25 जून मानी जाती है, जबकि पिछले वर्ष मानसून ने 20 जून को ही प्रदेश में दस्तक दे दी थी।

हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या  ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या

मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं, गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। एक जुलाई को भी इसी तरह का येलो अलर्ट रहेगा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। दो और तीन जुलाई को मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चार और पांच जुलाई को भी कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है तथा तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी रहेगी।

शिमला जिले के रामपुर से 13 साल पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी महिला गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : शिमला जिले के रामपुर से 13 साल पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी महिला गिरफ्तार

बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान के आंकड़ों में पांवटा साहिब सबसे गर्म रहा, जहां 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद देहरा गोपीपुर 27.1 डिग्री, मंडी 24.5 डिग्री, कांगड़ा 24.2 डिग्री, हमीरपुर 23.9 डिग्री, नेरी 23.2 डिग्री, बरठीं 23.1 डिग्री, ऊना और बिलासपुर 23-23 डिग्री तथा सुंदरनगर 22.3 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किए गए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे...
राष्ट्रीय  राज्य 
अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम