वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

- आठ जून को परचून व्यापारी जितेंद्र पटेल की गोली मारकर की थी हत्या

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात अवलेशपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मीरजापुर जनपद के अहरौरा निवासी गोलू पटेल उर्फ माफिया और ज्ञान पटेल के रूप में हुई है। दोनों पर 8 जून की रात अवलेशपुर में परचून व्यापारी जितेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित, व्यापारी के बैंक खाते में जमा लाखों रुपये हड़पने की साजिश रच रहे थे। वहीं, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन अन्य आरोपितों को भी हिरासत में लिया है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधिकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से करेंगे।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने बच्चे को जिंदगी की दो बूंद पिला कर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने बच्चे को जिंदगी की दो बूंद पिला कर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

एडीसीपी वरुणा जोन लिपि नागायत ने बताया कि घायल बदमाशों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 8 जून को हुई व्यापारी की हत्या के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान हत्या के पीछे जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा विवाद भी सामने आया है, जिसकी विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा : गिरीश भंडूला ये खबर भी पढ़े : मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा : गिरीश भंडूला

उल्लेखनीय है कि 35 वर्षीय जितेंद्र पटेल अवलेशपुर में जनरल स्टोर का संचालन करते थे। 8 जून की रात दुकान बंद करके घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मार, दुबग्गा-पारा में 36 घंटे बिजली गुल ये खबर भी पढ़े : चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मार, दुबग्गा-पारा में 36 घंटे बिजली गुल

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे...
राष्ट्रीय  राज्य 
अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम