ऑपरेशन लंगड़ा : ₹50 हजार के इनामी दो हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से  सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले में बेखौफ घूम रहे अपराधियों और शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस कप्तान के सख्त तेवरों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। बीती रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो पेशेवर अपराधियों को पुलिस ने हाफ एनकाउन्टर में लंगड़ा कर दबोच लिया। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और रामगांव व कैसरगंज थाने की पुलिस ने एक संयुक्त और बेहद साहसिक ऑपरेशन में ₹50,000 के इनामी और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरोज और मुल्कराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चोरी और डकैती की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के सख्त निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गठित टीम को देर रात मुखबिर से एक बेहद गोपनीय और सटीक सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि बीते 25 जून को बौंडी थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए असलम के दो फरार साथी, भारी मात्रा में चोरी के जेवरात और अवैध हथियारों के साथ बाइक पर सवार होकर भकला गोपालपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही स्वॉट टीम और रामगांव पुलिस एक्टिव हुई और बिना वक्त गंवाए अकिलापुर चौराहा-भकला गोपालपुर रोड पर तगड़ी घेराबंदी कर दी।

तिरंगे के रंग में रंगा नगराम, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र ये खबर भी पढ़े : तिरंगे के रंग में रंगा नगराम, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

पुलिस टीम जब सड़क पर मुस्तैदी से वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी अंधेरे में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने जैसे ही हाथ का इशारा देकर उन्हें रुकने को कहा, बदमाशों के होश उड़ गए। खुद को चारों तरफ से घिरा देख बदमाशों ने बचने के लिए सीधे पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। अचानक हुई इस फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन जांबाज पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली शातिर बदमाश के बाएं पैर में जा लगी और वह चीखते हुए बाइक से नीचे गिर पड़ा। वहीं, उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर अपनी बाइक के साथ रफूचक्कर हो गया।

रामगांव थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा उठाकर नौ दो ग्यारह हुए शातिर बदमाश मुल्कराज को कैसरगंज पुलिस व स्वाट टीम ने घेर कर पैर में गोली मार दी। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय को आधी रात सूचना मिली कि रामगांव से फरार आरोपित मुल्कराज कैसरगंज के रुकनापुर के करसर तिरौरा मार्ग से भागने की फिराक में है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी,मौके पर स्वाट टीम को रवाना किया गया। जैसे ही पुलिस पार्टी करसर तिरौरा मार्ग पर पहुँची तो मुल्कराज भागता दिखा,पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगने से वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया है।

पुलिस ने जब घायल बदमाश को दबोचा और उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम फिरोज पुत्र फौजदार बताया, जो बौंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने मौके से फरार हुए अपने साथी का नाम मुल्कराज बताया है। पुलिस ने जब फिरोज की अमली तलाशी ली, तो उसके पास से एक देसी तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, ₹2040 नगद, सोने के दो झाले (पीली धातु) और दो एक्टिव मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, फिरोज एक शातिर और पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ बहराइच के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 25 जून को बौंडी में असलम की गिरफ्तारी के बाद से ही यह गिरोह रडार पर था। अब फिरोज भी सलाखों के पीछे है और फरार मुल्कराज को भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि इस बड़े गिरोह के खात्मे से जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है

एफसीआरए बिल का मिलीभगत से हुआ राजनीतिकरण, जल्दबाजी में जेपीसी को भेजा गया : मायावती लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)...
उत्तर प्रदेश 
एफसीआरए बिल पर मायावती का हमला, बोलीं- मिलीभगत लगती है

चीन की तरफ आए भारी भूस्खलन ने नेपाल में बढ़ाई चिंता, बढ़ा बहाव

नेपाल पुलिस ने बाढ़ या अन्य आपदा स्थिति की दी चेतावनी काठमांडू। चीन के न्यालम स्थित झिम्मु पोस्ट के पास...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन की तरफ आए भारी भूस्खलन ने नेपाल में बढ़ाई चिंता, बढ़ा बहाव

यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिला आबादी को साधने की कोशिश में हर सियासी...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में महिलाओं को 50-50 हजार देने की तैयारी, चुनाव से पहले मिलेगी 20,000 की किस्त!

सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

अहिल्याबाई होल्कर के अतुलनीय योगदान को किया गया याद लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीक हैं अहिल्याबाई होल्कर: केशव

कजली मेले में आने वाले पर्यटकों से पूछता खखरा मठ—कहाँ गई मेरी वह खूबसूरती?

महोबा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध महोबा में कजली मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की गौरवशाली...