सीवान में डीएम ने पिलाई पोलियो की दो बूंद, पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले में रविवार से शुरू हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पचरुखी प्रखंड के पकड़ी बंगाली आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-202 पर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने एक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया।

अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी के निर्देश पर आशा कार्यकर्ता संध्या देवी द्वारा फीता काटकर की गई। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डीएमओ डॉ. ओपी लाल, डीपीएम विशाल कुमार सिंह, डब्ल्यूएचओ के आरआरटी डॉ. अमजद अली तथा पचरुखी के मेडिकल ऑफिसर ने भी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि
पोलियो मुक्त समाज बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. जिले के प्रत्येक पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाई जाए।

उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें और किसी भी बच्चे को इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहने दें।

नेपाल सीमा से घुसपैठ करने वाले दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नेपाल सीमा से घुसपैठ करने वाले दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि जिले में 3 लाख 82 हजार 173 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके लिए 5 लाख 37 हजार 886 घरों तक स्वास्थ्यकर्मी पहुंचेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए 1306 हाउस-टू-हाउस टीम, 167 ट्रांजिट टीम, 35 मोबाइल टीम, 477 सुपरवाइजर तथा 2996 टीकाकर्मियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी पांच वर्ष तक का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।इसके लिए सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक अंजनी कुमार, शाहिद अर्शलान, अशोक कुमार शर्मा, आलोक सुधाकर समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का प्रभाव अब पांच जिलों तक सिमटकर रह गया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का प्रभाव पांच जिलों के 235 गांवों तक सिमटा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि...
पश्चिम बंगाल 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

नई दिल्ली । म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के बीच इक्विटी फंड काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन हर निवेशक...
राष्ट्रीय  कारोबार 
बाजार की पाठशाला: डेट फंड्स क्या होते हैं, इनमें कैसे होता है निवेश? जानिए इनके फायदे

रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन

रांची। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरुद्ध रांची में जारी छात्रों का आंदोलन 23वें दिन में...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
रांची में छात्रों ने बदला आंदोलन का स्वरूप, करेंगे पुतला दहन

राष्ट्रपति- पीएम समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को नई दिल्ली...
राष्ट्रीय  राज्य 
राष्ट्रपति- पीएम समेत कई नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

लखनऊ। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत लखनऊ पुलिस और अभियोजन विभाग की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत हत्या के आरोपी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, दो शातिर गिरफ्तार

ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

लखनऊ। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने आए एक यात्री को कमरा दिलाने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ऐशबाग स्टेशन पर यात्री को झांसे में लेकर लूटा, नशीला पदार्थ पिलाकर कराए डिजिटल ट्रांजेक्शन

निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पं. शिवराम शुक्ला गंगा...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक