डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सिंगरामऊ कस्बे में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में घायल हुई विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

सिंगरामऊ निवासी मुन्नीलाल खरवार की पुत्री गुंजन (33) की शादी वर्ष 2011 में बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी कमलेश प्रजापति से हुई थी। मुन्नीलाल की छोटी बहन की शादी एक जुलाई को होनी थी इसलिए वह गुंजन दो बच्चों के साथ सूरत से मायके आई थीं, जहां छोटी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ  ये खबर भी पढ़े : निर्धारित समयसारिणी के अनुसार अभियान को सफल बनाने का निर्देश - सीडीओ

29un41

पार्क के फुटपाथ पर 60 से ज्यादा स्थायी दुकानें, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : पार्क के फुटपाथ पर 60 से ज्यादा स्थायी दुकानें, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

रविवार की रात को घर में मांगलिक आयोजन के कारण डीजे लगा हुआ था। देर रात डीजे बंद कराने को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान छत से फेंकी गई ईंट गुंजन के सिर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सिंगरामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी, तहसीलदार बदलापुर और सिंगरामऊ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

इस संबंध में सोमवार को जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेजा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे...
राष्ट्रीय  राज्य 
अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम