सरकारी टीचर बनते ही बदल गई पत्नी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में नियुक्त एक BPSC शिक्षिका को लेकर विवाद सामने आया है। शिक्षिका के पति और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान उन्होंने खुद को अविवाहित बताकर नौकरी हासिल की, जबकि उस समय उनकी शादी हो चुकी थी। इतना ही नहीं, नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका ने पति के साथ रहने से भी इनकार कर दिया। मामले को लेकर पति पक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर जांच की मांग की है। वहीं यह विवाद अब न्यायालय तक भी पहुंच चुका है।


 2022 में हुई थी शादी 

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग ये खबर भी पढ़े : सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

जानकारी के अनुसार, यह मामला जौनपुर निवासी प्रवीण कुमार विश्वकर्मा और उनकी शिक्षिका पत्नी से जुड़ा है। उनका दावा है कि दोनों की शादी 2 दिसंबर 2022 को हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी के बाद पत्नी BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। इसमें ससुराल पक्ष ने उनका आर्थिक सहयोग भी किया।

TRE-1 में मिली सफलता, 2023 में नियुक्ति 

जुलाई 2023 में आयोजित TRE-1 परीक्षा में शिक्षिका सफल रहीं। इसके बाद नवंबर 2023 में उनकी नियुक्ति मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय दहटोला पहसौल में हुई। 

नौकरी के बाद बदल गया व्यवहार

पति और उनके परिजनों का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका का व्यवहार बदल गया। उन्होंने धीरे-धीरे पति और ससुराल से दूरी बना ली। परिवार का कहना है कि पहले बातचीत कम हुई और बाद में संबंध लगभग खत्म हो गए। आरोप है कि अप्रैल 2025 में पति जब मुजफ्फरपुर पहुंचे और साथ रहने की बात कही, तो शिक्षिका ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए। दोनो में बातचीत बंद है।

भर्ती में गलत जानकारी देने का आरोप

पति पक्ष का सबसे बड़ा आरोप यह है कि TRE-1 भर्ती प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका ने अपने दस्तावेजों में वैवाहिक स्थिति गलत दर्ज कर खुद को अविवाहित बताया। परिजनों का कहना है कि यदि यह साबित होता है, तो यह विभाग को गलत सूचना देने का गंभीर मामला हो सकता है।

प्रवीण विश्वकर्मा के बड़े भाई गुरु प्रसाद विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि TRE-1 परीक्षा के दौरान बिंदु ने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि उनकी शादी पहले ही हो चुकी थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि यह विभाग को गुमराह करने और गलत दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने का मामला है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिक्षिका की सफाई 

वहीं शिक्षिका ने इन आरोपों को लेकर अपनी अलग बात रखी है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच मतभेद को सुलझाने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किया, लेकिन रिश्ते को संभालने की कोशिश नहीं की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए वे अपनी विस्तृत बात वहीं रखेंगी। 

 जांच और कोर्ट पर टिकी नजर 

फिलहाल यह मामला शिक्षा विभाग और न्यायालय दोनों के सामने है। DEO को दी गई शिकायत के बाद अब विभागीय जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, यह देखना अहम होगा। वहीं वैवाहिक विवाद को लेकर अंतिम फैसला न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ अपनी "जीरो...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत