भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में पांच गोलियां लगने की पुष्टि, जांच पर टिकी सबकी नजर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोजपुर/पटना। बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भरत भूषण तिवारी के शरीर में पांच गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। वहीं मामले की जांच जारी है और सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, भरत भूषण तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं। इनमें पहली गोली बाईं जांघ के ऊपरी अगले हिस्से में, दूसरी बाईं जांघ के अंदरूनी मध्य भाग में, तीसरी दाईं जांघ के अंदरूनी मध्य हिस्से में, चौथी दाईं जांघ के बाहरी हिस्से के अंदरूनी भाग में तथा पांचवीं गोली बाएं पैर के पिछले मध्य हिस्से में लगी थी।

रिपोर्ट में सामने आए निष्कर्ष उस प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण से भी मेल खाते हैं, जिसमें गंभीर रूप से घायल अवस्था में भरत भूषण तिवारी को आरा सदर अस्पताल लाया गया था। उस समय अस्पताल के सर्जन डॉ. एम.एच. अंसारी ने बताया था कि उसके पैर और पेट के निचले हिस्से में चार से पांच गोलियां लगी थीं।

इस बीच मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय झा ने कहा कि सरकार इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही है।

डीएम के जनता दरबार में मायूस दिखे फरियादी, भगवान भरोसे कार्रवाई की लगाई उम्मीद  ये खबर भी पढ़े : डीएम के जनता दरबार में मायूस दिखे फरियादी, भगवान भरोसे कार्रवाई की लगाई उम्मीद 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है और इसकी जिम्मेदारी एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सौंपी गई है।

सारण में भीषण गर्मी का असर, आठवीं तक कक्षाओं पर 20 जून तक रोक ये खबर भी पढ़े : सारण में भीषण गर्मी का असर, आठवीं तक कक्षाओं पर 20 जून तक रोक

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस संवेदनशील मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। गौरतलब है कि 17 जून को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी।

बिहार की राजनीति में नया विवाद, तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज   ये खबर भी पढ़े : बिहार की राजनीति में नया विवाद, तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि भरत ने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे गोली मार दी। इस आरोप के बाद मामला विवादों में आ गया और निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), थाना प्रभारी (एसएचओ) सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

गांधीनगर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में सहकारी मॉडल पर आधारित...
गुजरात 
सहकारी मॉडल पर भारत टैक्सी लॉन्च, दो साल में 500 शहर-गांव तक सेवा का लक्ष्य

सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

नई दिल्ली/विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। राजधानी विक्टोरिया के अंतरराष्ट्रीय हवाई...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
सेशेल्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, समुद्री साझेदारी को मिलेगी नई धार

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच शिमला पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाते...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत...
हिमाचल 
दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

गाजा संघर्ष पर सरकार की चुप्पी, कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

फलस्तीन मुद्दे पर भारत की मौजूदा नीति को बताया पारंपरिक रुख से अलग
राष्ट्रीय 
गाजा संघर्ष पर सरकार की चुप्पी, कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर।  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगरसंदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश 
महिला सुरक्षा, के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा पल्स पोलियो अभियान की जनपद स्तरीय रैली को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2026...
उत्तर प्रदेश 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी