कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर , उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों  से मुलाकात की गई। इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध  नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
 
इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।
 
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं  सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
 
थाना महुली पुलिस सदैव जनता की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

खाद्य सुरक्षा पर की जा रही कार्रवाई का सोशल मीडिया पर करें प्रचार प्रसार: एडीएम पूर्वी

विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से लोग हो सकेंगें जागरूक
उत्तर प्रदेश 
खाद्य सुरक्षा पर की जा रही कार्रवाई का सोशल मीडिया पर करें प्रचार प्रसार: एडीएम पूर्वी

डालीगंज पहुंचे विधायक ने अतिक्रमण पर दिखाई सख्ती, नोटिस जारी करने का दिया आदेश

लखनऊ। विधायक डा.नीरज बोरा ने शनिवार को नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ डालीगंज मुख्य बाजार...