कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.055 किलो चरस बरामद, चार युवक गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कुल्लू,। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एसटीएफ कुल्लू की टीम मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर तरोट के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार (आरजे-18सीबी-3954) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए पांच पैकेट मिले। जांच करने पर इनमें से कुल 1.055 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

कार में सवार चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान चालक आशीष कुमार (39), वीरेंद्र कुमार (29), जैकी (20) और प्रमोद (19) के रूप में हुई है। सभी आरोपी राजस्थान के झुंझनू जिले के निवासी हैं।

डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की आगे की जांच पुलिस थाना धनोटू, जिला मंडी द्वारा की जा रही है। पुलिस नशा तस्करी के इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है।

पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप ये खबर भी पढ़े : पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 147 गांवों के 31918 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। नदियों का जलस्तर...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का असर बरकरार, 5 जिलों के 31 हजार लोग प्रभावित

MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय है। पूर्वी हिस्से में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम के असर से रीवा और बालाघाट...
मध्य प्रदेश 
MP में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

संत रविदास जयंती पर आज समरसता अभियान का होगा शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर...
मध्य प्रदेश 
संत रविदास जयंती पर आज समरसता अभियान का होगा शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार भोर से हो रही बारिश एवं जलभराव के चलते बारहवीं तक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बारिश और जलभराव के चलते प्रयागराज के सभी स्कूलों में घोषित हुआ अवकाश

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज

फिरोजाबाद, जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया     जॉइंट्स ग्रुपकार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “एक उड़ान” ने  मनाई हरियाली तीज