मीरजापुर: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाठकबरी गांव के सामने शनिवार देर रात मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह पट्टीनाथ राय गांव निवासी 28 वर्षीय शिवशंकर अपने रिश्तेदार 22 वर्षीय विमलेश के साथ भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित असनाव बाजार से ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विमलेश ने मोबाइल से परिजन को हादसे की जानकारी दी। मृतक की पहचान उसके भाई सुनील कुमार ने की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल विमलेश को पहले पीएचसी सर्रोंई ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
