मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग की प्रचलित तथा आगामी परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इसके बाद वे आगरा में ही कानून व्यवस्था तथा विकास परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद लखनऊ वापिस लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा भ्रमण प्रोटोकॉल के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय वायुयान द्वारा चलकर सुबह 11 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट आगरा आगमन करेंगे और यही से हेलीकॉप्टर द्वारा हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

हाथरस में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद करीब दोपहर 1:00 बजे आगरा पुनः वापस आ जाएंगे। दोपहर में 1:00 बजे से 2:15 तक आगरा मंडलायुक्त सभागार में पीडब्ल्यूडी की देखरेख में चल रहे पुरानी निर्माण परियोजनाओं के कामों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी और नई योजनाओं पर अधिकारियों के साथ मंथन होगा।

दोपहर 2.15 से 2:45 बजे तक आरक्षित समय के बाद योगी आदित्यनाथ 2.45 से 3:45 बजे तक विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे इसके बाद शाम 4:00 बजे खेरिया एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए वापस लौट जाएंगे

इस कार्यक्रम के लिए योगी आदित्यनाथ को 23 जून को आगरा आना था लेकिन लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आगरा प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शनिवार देर शाम तक कमिश्नरी परिसर, सभागार एवं सर्किट हाउस का सघन निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी ये खबर भी पढ़े : महिलाओं व वृद्ध जनों सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त पुलिस प्रबंध किए जा रहे हैं। खेरिया सिविल एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस मार्ग तक सभी संवेदनशील और भीड़ वाले वाले बिंदुओं पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

होम्योपैथिक भेषजिक के 395 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन  ये खबर भी पढ़े : होम्योपैथिक भेषजिक के 395 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा ये खबर भी पढ़े : गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर रविवार रात मोहर्रम के अवसर पर ताजिया...
बिहार 
दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी खींचतान अब 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ में 0 से 5 साल के बच्चाें काे पाेलिया की दवा...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

उत्तर प्रदेश

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे