शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

रात तीन बजे तक थाने में डटी रही बरात, मारपीट में कई बराती घायल; सुबह समझौते के बाद दुल्हन की हुई विदाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे पक्ष की एक महिला पर गर्म चाशनी डाल दी गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते बरात रणक्षेत्र में बदल गई। दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और कई बराती घायल हो गए। मामला सीधे थाने पहुंचा, जहां पूरी रात दोनों पक्ष आमने-सामने रहे। आखिरकार शनिवार सुबह समझौते के बाद दुल्हन की विदाई हो सकी।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के दहेड़ गांव निवासी महेंद्र सिंह कश्यप के भतीजे चंदन की शादी फर्रुखाबाद के नवाबगंज स्थित चिकन वाली गली निवासी राजपाल की पुत्री शिखा से तय हुई थी। शुक्रवार रात धूमधाम से बरात पहुंची और विवाह की रस्में संपन्न हुईं।आरोप है कि शादी के दौरान दूल्हे पक्ष की रिश्तेदार रामादेवी के ऊपर किसी ने गर्म चाशनी डाल दी। इससे दूल्हे पक्ष में नाराजगी फैल गई। विरोध जताने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर हेल्प डेस्क द्वारा 21,000 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

मारपीट में दूल्हे के चाचा महेंद्र, राम किशोर, राजेंद्र, देवेंद्र और भोले समेत कई बराती घायल हो गए। हंगामे के बाद रात करीब तीन बजे बराती थाने पहुंच गए और दुल्हन पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और समझौता हो गया। इसके बाद विवाद शांत हुआ और दुल्हन की विदाई संपन्न कराई गई।प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गर्म चाशनी डालने की घटना के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। हालांकि बाद में आपसी सहमति से मामला सुलझ गया, इसलिए किसी पक्ष ने आगे कानूनी कार्रवाई नहीं की।

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस ये खबर भी पढ़े : जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर रविवार रात मोहर्रम के अवसर पर ताजिया...
बिहार 
दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी खींचतान अब 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ में 0 से 5 साल के बच्चाें काे पाेलिया की दवा...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

उत्तर प्रदेश

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे