निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 75,000 एकड़ का भूमि बैंक, अलग-अलग सेक्टरों के लिए अलग-अलग नीतियां, समय पर प्रोत्साहन और एक ही जगह सभी प्रकार की मंजूरी की व्यवस्था जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। सीएम ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर में अम्बर और एसेंट-के सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में कहा कि हाल के सालों में राज्य में बड़ा बदलाव आया है, जिससे ये निवेश के लिए एक आकर्षक जगह बन गई है। 

Unibots.com

जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस हुई गोष्टी ये खबर भी पढ़े : जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस हुई गोष्टी

75,000 एकड़ के भूमि बैंक के साथ देश-दुनिया के निवेशकों का स्वागत कर रहा है उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जेवर इलाका कभी अपनी पहचान के संकट से जूझ रहा था। लेकिन अब पूरी तरह बदल गया है। कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और आज उत्तर प्रदेश 75,000 एकड़ के भूमि बैंक के साथ देश-दुनिया के निवेशकों का स्वागत कर रहा है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 36 अलग-अलग सेक्टरों के लिए नीतियां बनाई हैं, जिससे निवेशकों को सही सेक्टर चुनने में मदद मिलती है और उन्हें सरकार का सहयोग भी मिलता है। 

जनता से हार गयी भाजपा, सांसद खरीदने की बना रही योजना: अखिलेश यादव  ये खबर भी पढ़े : जनता से हार गयी भाजपा, सांसद खरीदने की बना रही योजना: अखिलेश यादव

कोई भी निवेशक बिना किसी मानवीय दखल के शुरू कर सकता है प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी निवेशक बिना किसी मानवीय दखल के प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकता है और विकास की गति को तेज करने में योगदान दे सकता है। उन्होंने ने कहा कि अम्बर ग्रुप और दक्षिण कोरिया की एसेंट-के सर्किट्स द्वारा 6,045 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश रोजगार सृजित करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परिवेश में और इकाइयां लगाने को बढ़ावा देगा। 

अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण: जिलाधिकारी ने माइनिंग कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों का जताया आभार
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने समय पर मंजूरी देकर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग किया। 

यूपी में पंजीकृत हैं 96 लाख से ज्यादा एमएसएमई उद्यम
मुख्यमंत्री ने कहा, ''हमारा उद्देश्य है कि जिन उत्पादों को हम आज आयात करते हैं, वे भारत में बनें और दुनिया भर में निर्यात किए जाएं। भारत को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए एक वैश्विक केंद्र के तौर पर उभरना है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले ही देश का MSME केंद्र बन चुका है, जहां 96 लाख से ज्यादा पंजीकृत एमएसएमई उद्यम हैं। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार को शून्य से पांच साल तक की उम्र...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

काराकास (वेनेजुएला)। हालिया भू-गर्भीय आपदा से जूझ रहे वेनेजुएला में फिर धरती डोली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज रविवार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

तेहरान/वाशिंगटन/बेरूत। चंद दिनों की शांति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका  ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

उत्तर प्रदेश

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी

लखनऊ  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  देश-विदेश के निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 निवेश करने के लिए यूपी में 75,000 एकड़ जमीन: योगी