जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते शोरूम के दूसरे और तीसरे तल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।शुरुआत में शोरूम से केवल धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन टीनशेड और प्लाईवुड की संरचना के कारण पानी आग तक नहीं पहुंच पा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने क्रेन मंगवाई। टीनशेड हटाए जाने के बाद आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

आग की भयावहता को देखते हुए जनपद की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ वाराणसी से भी दो फायर टेंडर बुलाए गए। कुल 14 से अधिक दमकल वाहनों और पूरे जिले के फायरमैन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद देर रात आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट समेत प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर, प्लास्टिक की कुर्सियां, फोम के गद्दे और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज प्रकाश राय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट में पहली फायर टीम मौके पर पहुंच गई थी। 

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा ये खबर भी पढ़े : गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि शोरूम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री रखी थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। संकरी सीढ़ियां, प्लाईवुड की छत और भवन के चारों ओर पर्याप्त रास्ता न होने के कारण आग बुझाने में काफी समय लगा। नुकसान का सही आकलन दुकान स्वामी द्वारा जानकारी देने के बाद ही हो सकेगा।वहीं, दुकान मालिक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनका आरोप है कि दिनभर बिजली की लगातार ट्रिपिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन हो रहा था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने पूरी तत्परता से राहत कार्य किया, जिससे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सके, लेकिन कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है।फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हैं।

स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान ये खबर भी पढ़े : स्वरोजगार का दिया मंत्र, कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

केजीएमयू के आर.ए.एल.सी. परिसर में भंडारे का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू के आर.ए.एल.सी. परिसर में भंडारे का आयोजन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज रविवार को शून्य से पांच साल तक की उम्र...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान: 1.07 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

काराकास (वेनेजुएला)। हालिया भू-गर्भीय आपदा से जूझ रहे वेनेजुएला में फिर धरती डोली है। इस बार रिक्टर स्केल पर भूकंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आज रविवार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा...
राज्य  मध्य प्रदेश 
आईसीजेएस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज, डिजिटल आपराधिक न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत। करीब एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर आखिरकार पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का अंत, एक लाख का इनामी मुख्य शूटर सरबजीत पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

बाराबंकी। शनिवार शाम को हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग अचानक गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी के हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग भरभराकर गिरी, सात मजदूर दबे

जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले स्थित प्रेम गाढ़ा भंडार में शनिवार शाम भीषण आग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 14 से अधिक दमकल गाडियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू