होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव
लंदन/दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमले की घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि शनिवार को एक व्यावसायिक तेल टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया।एजेंसी के अनुसार, जहाज के कप्तान ने सूचना दी कि हमले में टैंकर के ब्रिज, यानी नियंत्रण कक्ष, को नुकसान पहुंचा है। हालांकि जहाज पर मौजूद सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी प्रकार के तेल रिसाव की जानकारी नहीं मिली है।
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब क्षेत्र में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद खाड़ी क्षेत्र के समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी है।अमेरिका ने कुछ दिन पहले ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों तथा तटीय रडार केंद्रों पर सैन्य कार्रवाई की थी। अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि ईरान से जुड़े तत्वों ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाने का प्रयास किया था। हालांकि इन आरोपों पर ईरान की ओर से अलग रुख सामने आया है।
ये खबर भी पढ़े : फोटो और लोकप्रियता को लेकर ट्रंप-मेलोनी में तीखी बयानबाज़ी, ईरान मुद्दे ने बढ़ाया तनावअमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम लागू होने के बावजूद समुद्री क्षेत्र में तनाव और सुरक्षा संबंधी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
