मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मानसून

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के अगले 3 से 4 दिनों के भीतर आगे बढ़ने की संभावना है। अभी तक मानसून प्रदेश के 15 जिलों तक पहुंच चुका है, जबकि कई इलाकों में इसकी दस्तक का इंतजार है। इस बीच आज रविवार को भोपाल सहित 45 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी.

नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में दिन के समय धूप रहने के बाद शाम के समय मौसम बदल सकता है। इन जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

ग्वालियर-चंबल में अब भी गर्मी का असर
ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है। इसके कारण गर्मी का असर बना हुआ है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

कई जिलों में बारिश से राहत, कहीं नुकसान
शनिवार रात राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शिवपुरी में मानसून की पहली तेज बारिश और आंधी ने नुकसान पहुंचाया।

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी... ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। रतलाम में बारिश के कारण सड़कें और अंडरब्रिज जलमग्न हो गए, जबकि झाबुआ में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई। विदिशा में दिनभर की उमस और गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली।

सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश
प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है और कई जिलों में 4 इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इससे प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़ों में सुधार हुआ है।

बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत ये खबर भी पढ़े : बंगाल: मानसून की दस्तक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में झमाझम बारिश से मिली राहत

1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 107.3 मिमी (4.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 63.5 मिमी (2.5 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 41 प्रतिशत कम है।

इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम ये खबर भी पढ़े : इंदौर: योग दिवस पर बना नया कीर्तिमान, 10 हजार लोगों ने किया सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम

24 जून तक यह कमी 50 प्रतिशत थी, यानी अब तक वर्षा के आंकड़ों में 9 प्रतिशत का सुधार हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 67 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह कमी 16 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर रविवार रात मोहर्रम के अवसर पर ताजिया...
बिहार 
दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शनिवार रात सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में रेंजर्स मुख्यालय पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकवादी ढेर

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी खींचतान अब 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में सियासी टकराव, 21 जुलाई शहीद दिवस पर दो गुटों में दावा

छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज छत्तीसगढ़ में 0 से 5 साल के बच्चाें काे पाेलिया की दवा...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ : पोलियो अभियान में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम, कोई बच्चा नहीं रहेगा वंचित

शिमला : सेब कारोबारी से 24 लाख की ठगी, भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू में एक सेब कारोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने...
हिमाचल 
शिमला : सेब कारोबारी से 24 लाख की ठगी, भुगतान मांगने पर जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज सहित कई जिलों में आने वाले कुछ घंटों में तेज हवाओं एवं गरज-चमक के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे