मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में अभी और समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 22 से 24 जून के बीच एंटर कर सकता है। फिलहाल मानसून पश्चिमी तट पर 8 जून से ही अटका हुआ है और अभी तक मुंबई तक भी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में यह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।

प्रदेश में मानसून से पहले गर्मी का असर भी बढ़ता दिख रहा है और अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जून महीने की बारिश के आंकड़े भी कमजोर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 17 जून के बीच सामान्यतः प्रदेश में औसतन 41.6 मिमी (करीब 1.6 इंच) बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल लगभग 1 इंच बारिश ही दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 37 प्रतिशत कम है।

सबसे चिंताजनक स्थिति आलीराजपुर जिले की है, जहां इस अवधि में बारिश दर्ज ही नहीं की गई है, यानी आंकड़ा शून्य रहा है। इसके अलावा बालाघाट, दमोह, कटनी, मैहर, रीवा, शहडोल, टीकमगढ़, बड़वानी, भिंड, दतिया, धार और खरगोन जैसे जिलों में भी बेहद कम बारिश हुई है, जहां 12.5 मिमी (आधा इंच से भी कम) पानी दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर, भोपाल एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां 91.9 मिमी (लगभग साढ़े 3 इंच से ज्यादा) वर्षा हुई है। वहीं आगर-मालवा, बुरहानपुर, देवास, गुना, हरदा, इंदौर, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, डिंडौरी, सतना और सीधी सहित कई जिलों में 1 से ढाई इंच के बीच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इस बीच बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला। भोपाल और राजगढ़ में आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन ये खबर भी पढ़े : राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार, महेश केवट आज भरेंगे नामांकन

बैतूल, गुना, इंदौर और छिंदवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश और बादलों के असर से कई जगह तापमान में गिरावट भी देखी गई। बैतूल में एक ही दिन में तापमान 10 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बारिश के बीच गर्मी बरकरार, खजुराहो में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज ये खबर भी पढ़े : बारिश के बीच गर्मी बरकरार, खजुराहो में तापमान पहुंचा 46 डिग्री, कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा दर्ज

वहीं शिवपुरी-पचमढ़ी में 34 डिग्री, छिंदवाड़ा में 35.9 डिग्री, रायसेन में 26.6 डिग्री, सागर में 37 डिग्री, नर्मदापुरम में 37.2 डिग्री, श्योपुर-धार में 37.4 डिग्री और मंडला में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मप्र के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा ये खबर भी पढ़े : मप्र के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, जबलपुर में 39.3 डिग्री और ग्वालियर में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को रतलाम, छिंदवाड़ा और बालाघाट में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया और शहडोल में गर्मी का असर बना रहेगा।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के रोहडू उपमंडल के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के दो मामलों...
हिमाचल 
शिमला: सेब के बागानों में अवैध अफीम खेती का बड़ा खुलासा: 3,591 पौधे बरामद, केस दर्ज

जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ‘धाम’ शब्द...
पश्चिम बंगाल 
जगन्नाथ परंपरा को लेकर टकराव: दीघा मंदिर में पत्थर बनाम लकड़ी प्रतिमा पर बढ़ा विवाद

71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां

रायपु। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज गुरुवार काे जैन समाज के एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण आयोजन का साक्षी बनेगी।...
छत्तीसगढ़ 
71 साल बाद ऐतिहासिक क्षण: जैन आचार्य पदारोहण समारोह, देशभर से जुटीं हस्तियां

अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर

पेरिस (फ्रांस)। मध्य पूर्व ( पश्चिम एशिया) में तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति: वर्साय पैलेस में ऐतिहासिक मसौदे पर हस्ताक्षर

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में बैक-टू-बैक सक्रिय हो रहे मौसमी सिस्टम के कारण प्री-मानसून बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी, 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी सफलता: 13 गुमशुदा और अपहृत लोगों को किया सकुशल बरामद

मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखनऊ। मोहर्रम-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ताजिया जुलूसों, मजलिसों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम-2026 को लेकर लखनऊ पुलिस ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बक्शी का तालाब (बीकेटी) थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के गंभीर मामले...
उत्तर प्रदेश 
महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले और एससी/एसटी एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार