अमेरिका ने ईरान पर लगातार दूसरे दिन बरसाए बम, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तेहरान/वाशिंगटन/बेरूत। चंद दिनों की शांति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर बमबारी की है। अमेरिका ने सिरिक शहर, बंदर-ए-लेंघे और केशम द्वीप को निशाना बनाया है। उधर, बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं। कुवैत की सेना ने कहा है कि दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दिया जा रहा है। उधर, लेबनान में शांति की उम्मीदें धराशायी हो गई हैं।

लेबनान सरकार के साथ दुश्मनी खत्म करने के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करने के एक दिन बाद ही इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर बमबारी की है। इस बमबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से इजराइल के उल्लंघनों को रोकने में मदद मांगी है। उधर, ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने इजराइल के साथ हुए समझौते को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि यह "संप्रभुता का आत्मसमर्पण" है।

 नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात ये खबर भी पढ़े :  नेपाल के विदेश मंत्री की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता से बीजिंग में मुलाकात

सीएनएन, अल जजीरा, एबीसी न्यूज और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के अंदर और उसके आस-पास कई जगहों पर हमले किए है। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पर हमले का एक धुंधला वीडियो भी शेयर किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने हमलों के अपने ताजा दौर में देश के पांच तटीय इलाकों पर बमबारी की।

भारत और ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई से प्रभावी ये खबर भी पढ़े : भारत और ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता 15 जुलाई से प्रभावी

आईआरजीसी का कहना है कि दुश्मन की किसी भी आक्रामकता का करारा जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य में आवागमन को नियंत्रित करने की व्यवस्था तेहरान के पास है। अमेरिका इसका उल्लंघन कर रहा है। और अब से नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों से पहले की तुलना में ज्यादा सख्ती से निपटा जाएगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव ये खबर भी पढ़े : होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, खाड़ी क्षेत्र में फिर तनाव

राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि यह हमले इसलिए किए गए क्योंकि ईरान ने ही युद्धविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट्स के साथ-साथ तटीय रडार सुविधाओं को भी निशाना बनाया। सेंटकॉम का दावा है कि अमेरिकी सेना ने पनामा के झंडे वाले टैंकर पर ईरान के रात भर चले ड्रोन हमलों के जवाब में ये हमले किए। इस टैंकर में 20 लाख बैरल से ज्यादा तेल लदा हुआ था।

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ऐसा समय भी आ सकता है जब अमेरिका मजबूर होकर पूरी ताकत से सैन्य हमला करे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उधर, अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सेना को निशाना बनाया है। ईरान की इरना और तस्नीम समाचार एजेंसियों ने आईआरजीसी का एक बयान जारी किया है। इसमें कुवैत और बहरीन पर हुए हमलों की पुष्टि की गई है।

आईआरजीसी ने कहा कि उसकी नौसेना और वायुसेना ने कुवैत में अमेरिकी अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन की राजधानी मनामा में पोर्ट सलमान पर मौजूद अमेरिकी पांचवें नौसैनिक बेड़े पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। बयान में कहा गया है कि ये हमले ईरान के पांच तटीय इलाकों पर अमेरिकी बमबारी के जवाब में किए गए। ओमान ने बहरीन पर हुए कथित ईरानी ड्रोन हमले की निंदा की है

सनद रहे, फरवरी के आखिर में शुरू यह लड़ाई अब तक नहीं थम सकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की घोषणा की। इसके बाद अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के सैन्य, सरकारी और बुनियादी ढांचों के ठिकानों पर जबरदस्त हमले किए। इससे मध्य पूर्व में संकट बढ़ गया। शांति के तमाम प्रयास हुए। इस कड़ी में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताहांत में स्विट्जरलैंड के बुर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट पहुंचे और युद्ध खत्म करने वाले समझौते के लिए बातचीत शुरू की। इस बातचीत का आधार दोनों देशों के बीच पिछले हफ्ते हस्ताक्षरित सहमति-पत्र रहा। यह सिलसिला और आगे बढ़ पाता कि लड़ाई फिर शुरू हो गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

मीरजापुर: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाठकबरी गांव के सामने शनिवार देर रात मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

कोरबा में कैंची मोड़ पर पलटा मालवाहक वाहन, चालक गंभीर रूप से घायल

कोरबा। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में कैंची मोड़ पर पलटा मालवाहक वाहन, चालक गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मानसून

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के अगले 3 से 4 दिनों के भीतर आगे बढ़ने की संभावना है। अभी तक...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मानसून

यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट की रोक, अब फैसले को डबल बेंच में चुनौती देगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कानूनी और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट की रोक, अब फैसले को डबल बेंच में चुनौती देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश

शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

फर्रुखाबाद। शादी की खुशियां उस समय तनाव और हंगामे में बदल गईं, जब जयमाला और शादी की रस्में पूरी होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शादी की खुशियां मातम में बदलते-बदलते बचीं! दूल्हे पक्ष की महिला पर गर्म चाशनी फेंकी, फिर बरात में जमकर चले लात-घूंसे

मीरजापुर: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाठकबरी गांव के सामने शनिवार देर रात मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार

यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट की रोक, अब फैसले को डबल बेंच में चुनौती देगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कानूनी और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पंचायत चुनाव: प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट की रोक, अब फैसले को डबल बेंच में चुनौती देगी योगी सरकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मिटाए गए डिजिटल सबूत, CCTV में कैद कथित करतूत